
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज के जमाने में एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है। किसी भी फिल्म में सुपरहिट स्टार को रखकर कोई भी फिल्म रातों-रात हिट हो जाती है। हाल ही में एक खबर सामने आई है जिसके मुताबिक बहुत जल्दी बॉलीवुड इंडस्ट्री में रामायण फ़िल्म बनने जा रही है।
Also Read: जल्द ही दूसरी शादी कर रहे है….अभिनेता रितिक रोशन, जानिए इस दिलचस्प फैक्ट को…
हम सभी ने बचपन से लेकर अभी तक रामायण सीरियल जरूर देखा होगा। लेकिन जैसे जैसे हम बड़े होते हैं रामायण के बारे में पूरी कहानी भूल चुके हैं। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री एक बार फिर से हम सभी को रामायण का पाठ पढ़ाने आ रही हैं।
स्टार कास्ट के बारे में काफी सारी जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार रितिक रोशन रावण का किरदार निभाने वाले हैं। रावण एक ऐसा किरदार था जोकि ब्राह्मणों में सबसे ज्यादा ज्ञानी था। विक्रम वेदांत में रितिक रोशन विलेन का किरदार निभा रहे हैं और फिर सीधे रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले हैं।
अब हम राम की बात करें तो राम का किरदार रणवीर कपूर निभा सकते हैं। ब्रह्मास्त्र में रणवीर कपूर भगवान शिव का किरदार निभाने वाले हैं और फिर सीधे रामायण में राम का किरदार निभा सकते हैं। आप सभी लोग जानना चाहते होंगे कि आखिरकार रामायण फिल्म कौन बना रहा है।
दंगल और छिछोरे फिल्म को डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर नितेश तिवारी रामायण प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं। फिल्म का बजट 100 या फिर 200 करोड़ नही बल्कि 750 करोड़ होने वाला है। इसमें से डेढ़ सौ करोड़ सिर्फ रणवीर कपूर और रितिक रोशन के ऊपर खर्च किया जाएगा।
इसके अलावा फिल्म के VFX के ऊपर अच्छा खासा पैसा खर्च किया जाएगा। क्योंकि रामायण कोई आम कहानी नहीं है इसीलिए काफी सारा खर्चा किया जाएगा। फिल्म में सीता मां के किरदार के लिए दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया गया है।
लेकिन अभी तक यह खबर सामने नहीं आई है
की हनुमान के किरदार में कौन नजर आने वाला है। लेकिन आपको बताना चाहते है कि इसी प्रकार की एक और फ़िल्म आदिपुरुष 2023 में रिलीज़ होने वाली है लेकिन फिलहाल फ़िल्म की शूटिंग चल रही है। लेकिन रामायण और आदिपुरुष में से कौन आगे जाने वाला है। ये सब देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है।