महिंद्रा एंड महिंद्रा ने महिंद्रा एक्सयूवी 400 से पर्दा उठा दिया है। जल्द ही यह इलेक्ट्रॉनिक कार भारत में लॉन्च कर दी जाएगी और इसका सीधा मुकाबला Tata Nexon EV Prime और Nexon EV Max से होने वाला है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा की महिंद्रा एक्सयूवी 400 किस कांसेप्ट पर बेस्ड है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा की महिंद्रा एक्सयूवी 400 लेटेस्ट SUV eXUV300 कांसेप्ट पर बेस्ड है जिसे ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया गया था।
महिंद्रा ने इलेक्ट्रॉनिक एसयूवी में कौन से बदलाव किए हैं।
महिंद्रा ने इलेक्ट्रॉनिक एसयूवी में कुछ अहम बदलाव किए हैं। यहां पर अपडेटेड एक्सटीरियर एयर इंटीरियर दिया गया है। ऐसा इसलिए ताकि इसे xuv 300 से अलग दिखाया जाए। ऐसा बताया जा रहा है कि ग्राहक दिसंबर 2022 तक xuv400 की टेस्ट ड्राइव ले पाएंगे।
इसके अलावा xuv400 की कीमत, लॉन्च का ऐलान और गाड़ी की बुकिंग जनवरी 2023 में होगी। गाड़ी की डिलीवरी 2023 जनवरी के अंत से शुरू हो जाएगी।
पहले स्टेज में कौन-कौन से शहरों में लॉन्चर किया जाएगा
पहले स्टेज में xuv400 को 16 शहरों में लांच किया जाएगा जैसे कि दिल्ली, एन सी ई आर, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद, गोवा, जयपुर, सूरत, नागपुर, त्रिवेंद्रम, नासिक, चंडीगढ़ और कोच्चि में लॉन्च किया जाएगा।
महिंद्रा xuv400 को 39.4 kWh की क्षमता के साथ लांच किया जाएगा। इसमें बैटरी पैक IP67 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। बैटरी के लिए इसमें चिलर और हीटर दिया गया है। इसके बैटरी की मैन्युफैक्चरिंग भारत में होगी। कंपनी का दावा है कि 50 kWh DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को 80% तक चार्ज होने में 50 मिनट का समय लगेगा।
इसके अलावा बैटरी को 7.2 kW/32A आउटलेट पर चार्ज करने पर 6 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। स्टैंडर्ड 3.3kW/16A डोमेस्टिक सॉकेट पर आमतौर पर बैटरी को चार्ज होने में 13 घंटे का समय लगता है।
महिंद्रा एक्सयूवी 400 स्पीड के बारे में
यह गाड़ी मात्र 8.3 सेकंड में जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। एक्सयूवी 400 150 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ सकती हैं।
क्या कुछ खास है महिंद्रा एक्सयूवी 400 में
इसका एलइडी टेल लैंप, लंबे फ्रंट और नई ग्रिल महिंद्रा xuv400 को xuv300 से अलग दिखाती हैं। इसके अलावा यहां पर 16 इंच एलॉय व्हील दिए गए हैं और इसमें डायमंड कट फिनिश देखने को मिलता है। महिंद्रा एक्सयूवी 400 की ड्राइविंग रेंज 456 किलोमीटर की है।