हर देश अपनी आर्थिक स्थिति को बढ़ाना चाहता है और पर्यटन किसी भी देश के लिए अच्छा होता है। वह देश की आर्थिक स्थिति को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही पर्यटन के प्रति लोगों के अंदर जागरूकता बढ़ाने और साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया जाता है।
वर्ल्ड टूरिज्म डे की शुरुआत कब से हुई। पहली बार वर्ल्ड टूरिज्म डे कब मनाया गया था
आइए जानते हैं कि वर्ल्ड टूरिज्म डे की शुरुआत कब से हुई। विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत सन 1970 में विश्व पर्यटन संस्था के द्वारा वर्ल्ड टूरिज्म डे की शुरुआत की गई। लेकिन एक बात आपको यहां पर ध्यान देनी होगी की साल 1980 में 27 सितंबर को पहली बार विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया था।
वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाने का उद्देश्य क्या है
इस दिन को मनाने का उद्देश्य यही था कि टूरिज्म को बढ़ाया जाए। लोगों को नई जगह के बारे में जागरूक कराया जाए। साथ ही एक दूसरे देश के लोगों को एक दूसरे में जानने और समझने का मौका दिया जाए। आइए अब जाने का समय आ चुका है कि 2022 में वर्ल्ड टूरिज्म डे की थीम क्या रखी गई है।
2022 वर्ल्ड टूरिज्म डे थीम
इस साल 2022 में वर्ल्ड टूरिज्म डे की थीम Rethinking Tourism रखी गई है। हिंदी में इसका अर्थ होता है पर्यटन पर पुनर्विचार। यह हम सभी जानते हैं कि पर्यटन से किसी भी देश में कमाई का जरिया बढ़ता है। 2020 के हिसाब से ग्रामीण इलाकों पर ज्यादा ध्यान दिया गया था। ताकि ग्रामीण इलाकों के युवाओं और वहां के लोगों को रोजगार मिल सके।
इस साल 2022 में वर्ल्ड टूरिज्म डे की थीम पर्यटन पर पुनर्विचार रखी गई है जिसका मतलब होता है पर्यटन पर एक बार फिर से सोच विचार करना। अगर आपको हमारी जानकारी पसंद आई है तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। आप सभी को वर्ल्ड टूरिज्म डे की हार्दिक शुभकामनाएं।