दुनिया भर में हर साल 16 सितंबर को वर्ल्ड ओजोन डे मनाया जाता है। क्या है यह दिन और इस दिन को क्यों मनाया जाता है। आइए इसके बारे में जानते हैं। वर्ल्ड ओजोन डे मनाने का मुख्य उद्देश्य ओजोन लेयर की रक्षा करना है।
वर्ल्ड ओजोन डे क्यों मनाया जाता है
इस दिन लोगों को ओजोन लेयर के बारे में जागरुक भी किया जाता है। पिछले 20 सालों से ओजोन लेयर की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिकों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिन जगह जगह पर अभियान के साथ लोगों को नए रास्तों के बारे में बताया जाता है।
2022 में वर्ल्ड ओजोन डे की थीम क्या है
इस साल वर्ल्ड ओजोन डे 2022 की थीम global cooperation protecting life on earth रखी गयी है और इसका मतलब होता है पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करने वाला वैश्विक सहयोग। आज वर्ल्ड ओजोन डे के मुख्य दिन पर प्रकाश डाला गया है।
वर्ल्ड ओजोन डे पूरे विश्व भर में 16 सितंबर को मनाया जाता है। धरती पर जीवन को पनपने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है। जो चीज आज इंसानों को प्रकृति से मिली है उसे इंसान खुद मिटाने में लगा पड़ा है। मनुष्य द्वारा पेड़ पौधे काट कर असंतुलन पैदा किया जा रहा है।
इस प्रकार हम अपने जीवन को बर्बाद करने में लगे पड़े हैं
हवा को प्रदूषित करने के साथ-साथ इंसानों ने उस जल को भी नहीं छोड़ा है जिससे जीवन संचालित होता है। इन सबके साथ साथ मनुष्य ने उस ओजोन लेयर को भी नष्ट करने के बारे में सोच लिया है जो हमें सूरज से निकलने वाली खतरनाक पराबैंगनी किरणों से बचाती है।
आज के समय में हमारी ओजोन लेयर को खतरा हो गया है। जहरीली गैस की वजह से हमारे ओजोन लेयर में एक छेद हो गया है। यह जहरीली गैसे हमारे घर में एसी और कूलर में उत्पन्न होती है।
हर साल विश्व ओजोन डे इसी उद्देश्य के साथ मनाया जाता है ताकि ओजोन लेयर को बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। अगर हम ओजोन लेयर की चिंता नहीं करेंगे तो हमें कई प्रकार की बीमारियों का खतरा हो सकता है।