अक्सर हमने देखा है कि अपने घर में सजाने के लिए हम काफी सारे शोपीस रखते हैं जैसे की लाफिंग बुद्धा, ग्लोब, नटराज की मूर्ति, फूलों का गुलदस्ता, दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर या फिर किसी गुड़िया का फोटो। यह सब चीजें हमारे घर को खूबसूरत बनाने में मदद करती है और यह सही बात है।
ताजमहल को घर में रखने पर पड़ता है बुरा प्रभाव
लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी होती है जिन्हें घर में रखना अशुभ माना जाता है। हम बात कर रहे हैं ताजमहल के शोपीस के बारे में या फिर ताज महल की तस्वीर के बारे में। बताना चाहते हैं की वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि ताजमहल को घर में नहीं रखना चाहिए।
गिफ्ट में ताजमहल का लेन देन नहीं करना चाहिए
इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि ताजमहल को किसी को गिफ्ट में नहीं देना चाहिए या फिर किसी से ताजमहल गिफ्ट में नहीं लेना चाहिए। इसके पीछे का एक बहुत बड़ा कारण है जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। वैसे तो ताजमहल को प्यार की निशानी माना जाता है।
ताजमहल प्यार की निशानी नहीं बल्कि एक समाधि है
लेकिन कई बार हम लोग यह बात भूल जाते हैं कि ताजमहल एक मकबरा है। किसी भी मकबरे को अपने घर में रखना अशुभ माना जाता है। शाहजहां ने अपने अपनी पत्नी मुमताज के मरने के बाद ही उसकी याद में ताजमहल बनवाया था।
शाहजहां ने ताजमहल में अपनी पत्नी मुमताज की समाधि बनवाई थी। हिंदू धर्म के अनुसार कब्रिस्तान या फिर समाधि घर में रखना अशुभ माना जाता है। इसीलिए गलती से भी ताजमहल की तस्वीर या फिर शोपीस को घर में नहीं रखना चाहिए।
आशा करते हैं कि अब आपको समझ में आ गया होगा कि आखिरकार ताजमहल को घर में क्यों नहीं रखना चाहिए। हम अपनी जानकारी की मदद से किसी भी स्मारक की बुराई नहीं करना चाहते हैं। हमारी यह जानकारी मात्र आपके मनोरंजन के लिए बनाई गई है।