हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। शारदीय नवरात्रि का पर्व देवी शक्ति मां दुर्गा को अर्पित किया जाता है। इस दौरान भक्त 9 दिन व्रत रखते हैं और माता के अलग अलग 9 अवतार की पूजा करते हैं।
नवरात्रि में पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है
ऐसा माना जाता है कि शारदीय नवरात्रि का व्रत रखने से और विधि पूर्वक मां दुर्गा की पूजा करने से हर एक कामना पूरी होती है। पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि हर साल अश्वनी मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाई जाती है।
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिनों पर घरों में कलश स्थापित किए जाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग इन 9 दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ भी करते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि का त्योहार 26 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर 2022 तक मनाया जाएगा।
नवरात्रि प्रथम दिन
नवरात्रि का प्रथम दिन 26 सितंबर 2022 को है। प्रतिपदा तिथि पर मां शैलपुत्री पूजा और घटस्थापना की जाति है।
नवरात्रि दूसरा दिन
नवरात्रि का दूसरा दिन 27 सितंबर 2022 को है। मंगलवार के दिन मां ब्रह्मचारिणी पूजा की जाएगी।
नवरात्रि तीसरा दिन
28 सितंबर 2022 को नवरात्रि का तीसरा दिन मनाया जाएगा। इस दिन मां चंद्रघण्टा पूजा की जाएंगी।
नवरात्रि चौथा दिन
नवरात्रि का चौथा दिन 29 सितंबर 2022 को मनाया जाएगा। इस दिन मां कुष्माण्डा पूजा की जाती है।
नवरात्रि पांचवां दिन
नवरात्रि का पांचवा दिन 30 सितंबर 2022 को मनाया जाएगा। इस दिन मां स्कंदमाता पूजा की जाती है।
नवरात्रि छठा दिन
नवरात्रि का छठा दिन 1 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। इस दिन मां कात्यायनी पूजा की जाती है।
नवरात्रि सातवां दिन
नवरात्रि का सातवां दिन 2 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। इस दिन मां कालरात्री पूजा की जाती हैं।
नवरात्रि का आठवां दिन
नवरात्रि का आठवां दिन 3 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। इस दिन मां महागौपूजा की पूजा की जाती है।
साथ ही साथ दुर्गा महाअष्टमी के रूप में भी जाना जाता है।
नवरात्रि का नौवां दिन
नवरात्रि का नौवां दिन 4 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। इस दिन मां सिद्धरात्री पूजा की जाती है।
इसके अलावा दुर्गा महानवमी पूजा के रूप में मनाया जाता है।

शारदीय नवरात्रि 2022 कलश स्थापना शुभ मुहूर्त
अश्वनी शुकल पक्ष प्रतिपदा का प्रारंभ 26 सितंबर 2022 को सुबह 3:24 से शुरू हो जाएगा।
अभिजीत मुहूर्त 26 सितंबर को 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर के 12:00 बजे 42 मिनट तक रहेगा।
घटस्थापना मुहूर्त 26 सितंबर को सुबह 6:20 से शुरू होगा और 10:19 तक रहेगा।