
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपने नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है। हम बात कर रहे हैं जाह्नवी कपूर की आने वाली नई फिल्म के बारे में। शहर में रहने वाली सिटी गर्ल बहुत जल्दी बिहार में ठेठ भाषा में गाली देते हुए नजर आएगी।
एक ऐसी लड़की की कहानी है जो कि जिंदगी में जीना जानती है और मुश्किलों से निपटना भी जानती है। इसके साथ साथ कठिनाई के समय में ठेठ भाषा में गाली देना भी जानती हैं।
जानवी कपूर की आने वाली नई फिल्म का नाम है गुड लक जेरी।
ज़रूर पढ़ें:
पानी को भी पानी पानी कर रही है श्रीले शेटिया, क्यूट और हॉटनेस का बताया
इस फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर ने काफी सारी ट्रेनिंग ली है और बिहार की भाषा में बात करना सीखा है। आने वाले प्रोजेक्ट के लिए कोच के मदद से काफी ज्यादा जोरदार सहायता ली गई हैं। बताया जा रहा है की गुडलक जेरी को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।
पहली बार आप सभी लोगों को एक अलग प्रकार की नई कॉमेडी देखने को मिलने वाली है। गुड लक जेरी की कहानी एक युवा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। दिखाया गया है कि कैसे यह लड़की अपनी बीमार मां को बचाने में मदद करती हैं और जिंदगी में आगे बढ़ती जाती है।
क्योंकि यह कहानी अकेले लड़की की है इसीलिए जीवन में काफी सारे उतार चढ़ाव और मुसीबत देखने को मिलती हैं। फिल्म की बात करें तो जाह्नवी कपूर के साथ साथ दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह सभी कलाकार नजर आने वाले हैं।
रिलीज डेट की बात करे तो 29 जुलाई को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।
गुडलक जेरी का फर्स्ट लुक यानी कि प्रोमो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया है। लेकिन प्रोमो में अभी तक कोई भी बड़ा खुलासा नहीं किया गया है कि आखिरकार फिल्म की कहानी में क्या कुछ दिखाई देगा।
लेकिन जैसा कि हमारी जानकारी में आप सभी को स्टोरी के बारे में काफी हद तक बताया गया है। अगर स्टोरी लाइन अच्छी हुई तो भविष्य में जाकर यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ सकती है। क्योंकि फिल्म में गाली दिखाई जाने वाली है और इस वजह से फ़िल्म का विरोध भी किया जा सकता है।