भारत में अगर हम कहीं पर घूमने जाते हैं तो सबसे पहले वहां पर जाकर हम एक महंगे होटल की तलाश करते हैं क्योंकि महंगे होटल में अच्छी सुविधाएं मिल जाती है। आज की जानकारी में हम आपको भारत के टॉप 7 महंगे होटलों के बारे में बताने वाले हैं।
- रामबाग पैलेस जयपुर
भारत में वैसे तो घूमने के लिए बहुत सारे स्थान है लेकिन जब हम राजस्थान घूमने जाते हैं तो हमारे मन में सबसे पहला ख्याल राजशाही ख्याल आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि राजस्थान को रजवाड़ों का शहर कहा जाता है।
कभी महल हुआ करता था यह होटल
होटल रामबाग पैलेस पहले महल हुआ करता था लेकिन बाद में इसे होटल में तब्दील कर दिया गया। आज की तारीख में यह होटल अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है।
होटल रामबाग पैलेस में रुकने का किराया कितना है
यहां पर एक रात रुकने का किराया ₹700000 हैं। अगर आप इस होटल को बुक कर रहे हैं तो एयरपोर्ट से होटल तक पहुंचने के लिए आपको जैगुआर में बैठने का मौका मिल सकता है।
- ताज लेक पैलेस उदयपुर
ताज लेक पैलेस होटल के बारे में बात करें तो यह उदयपुर में स्थित हैं। ताज लेक पैलेस अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। झील के बीचो बीच स्थित यह होटल अपनी खूबसूरती के लिए पूरे भारत में मशहूर है।
- द लीला पैलेस नई दिल्ली
इस होटल में आने के बाद आप अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे। यह होटल अपने बेहतरीन सुरक्षा के लिए जाना जाता है और यहां पर जो खिड़कियों में कांच का इस्तेमाल किया जाता है वह बुलेट प्रूफ होते हैं।
द लीला पैलेस नई दिल्ली में 1 रात के रुकने का किराया कितना है
यहां पर एक रात रुकने का किराया लगभग ₹480000 है। अपनी हाई सिक्योरिटी के लिए द लीला पैलेस नई दिल्ली पूरे भारत में मशहूर है।
- द ओबेरॉय, मुंबई
मुंबई में मरीन ड्राइव पर बना द ओबेरॉय, मुंबई
अपने आप में काफी ज्यादा खास है। इसके साथ-साथ पूरे भारत में प्रचलित है। जो लोग यहां मुंबई में ठहरने आते हैं उन्हें यहां पर आकर मुंबई का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।
- ओबरॉय उदयविलास उदयपुर
उदयपुर में आकर लोग इस होटल में रहना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। यहां पर एक रात रुकने का किराया ₹280000 हैं। यहां पर आने वाले हर एक नागरिक को इस बात का एहसास होता है कि वह महल का राजा है।
- ओबराय होटल गुरु ग्राम
अपने स्पेशल सर्विस के लिए गुरुग्राम हरियाणा में स्थित ओबरॉय होटल अपने खास सर्विस के लिए जाना जाता है। यहां की सुंदरता और स्टाफ देखने लायक होते हैं। यहां पर आपको खाना राज शाही अंदाज में मिलता है।
इस होटल में एक रात का किराया ₹340000 हैं।
- ओबेरॉय अमरविलास आगरा
पर्यटन के लिहाज से घूमने के लिए आगरा शहर में आपको ओबेरॉय अमरविलास एक बार जरूर जाना चाहिए। यह होटल आगरा में ताजमहल के पास स्थित है। यहां पर जितने भी विदेशी नागरिक आते हैं उन्हें भारत की पहचान अच्छे से होती है। ओबेरॉय अमरविलास में एक रात रुकने का किराया ₹250000 है।