हर साल गर्मी की छुट्टी में हम सोचते हैं कि अपने परिवार के साथ कहीं ऐसी जगह पर घूमने जाया जाए जहां पर सुख शांति भी प्राप्त हो और साथ ही साथ अपने बजट के अंदर घूमा जा सके। हर साल बच्चे अपने माता-पिता से यही उम्मीद लगा कर बैठे होते हैं कि उनके माता-पिता इस बार किसी अच्छी जगह पर घुमाने ले जाएंगे और वहां पर जाकर एडवेंचर करने का मौका मिलेगा।
आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले है जहां पर आप अपने परिवार के साथ में जाकर मौज मस्ती कर सकते हैं।
- अल्मोड़ा उत्तराखंड
गर्मी की छुट्टी में अपने परिवार के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाना सबसे अच्छा विकल्प होता है। उत्तराखंड में ऐसे काफी सारे हिल स्टेशन मौजूद है जहां पर आप कम खर्चे में घूमने जा सकते हैं। इसमें अल्मोड़ा का नाम भी शामिल है। यहां का खूबसूरत प्राकृतिक नजारा बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आता है। यहाँ पर आप जीरो प्वाइंट और डियर पार्क जैसे बेहतरीन जगह का मजा ले सकते हैं। अगर आप दिल्ली के नागरिक है तो बस या फिर ट्रेन की मदद से आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां पर आपको अपने बजट के हिसाब से होटल भी मिल जाता है।
- कश्मीर
कश्मीर को भारत का स्वर्ग भी कहा जाता है। गर्मियों की छुट्टी में परिवार के साथ कश्मीर में समय बिताना सबसे अच्छा विकल्प होता है। दिल्ली से श्रीनगर जाने के लिए आप फ्लाइट का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहे तो ट्रेन या फिर बस की मदद से भी जम्मू कश्मीर पहुंच सकते हैं। यहां पर साइट पर घूमने के लिए आपको टैक्सी की सुविधा मिल जाती हैं। यहां पर घूमने के लिए डल लेक, गोंडोला और शिकारा समेत काफी सारे गार्डन घूमने को मिलते है। कश्मीर में 3 से 4 दिन बिताने के लिए आपको कम से कम 15 से 20000 का खर्चा करना पड़ेगा।
- लद्दाख
कश्मीर के आगे आप लद्दाख घूमने जा सकते हैं। मई जून के महीने में लद्दाख घूमने के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। कश्मीर से होते हुए आप लद्दाख घूमने जा सकते हैं। 2 दिन के सफर के बाद आप अपनी मंजिल पर पहुंच जाएंगे। 20 से 40000 के खर्चे तक आप अपने परिवार के साथ लद्दाख का आनंद ले सकते हैं।
- अंडमान
अगर आप गर्मियों की छुट्टी में पहाड़ों पर ना जाकर बीच किनारे समय बिताना चाहते हैं तो अंडमान सबसे अच्छा विकल्प है। मई के महीने में अंडमान घूमने का सबसे अच्छा होता है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपको पोर्ट ब्लेयर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिल सकती है। अगर आप चाहे तो दिल्ली से चेन्नई और फिर चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा सकते हैं। अंडमान घूमने के लिए 2 दिन का ट्रिप काफी होता है। परिवार के साथ जाने पर कम से कम 30 से ₹40000 का खर्चा हो सकता है।
- दार्जिलिंग
अगर आप पूर्व भारत का भ्रमण करना चाहते हैं तो गर्मियों की छुट्टी में दार्जिलिंग जा सकते है। गर्मियों की छुट्टी में दार्जिलिंग किसी जन्नत से कम नहीं होता है। परिवार के साथ घूमने में दार्जिलिंग हर मौसम में सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियां और चाय के बागान बच्चों का दिल जीत लेते हैं। यहां पर आप रॉक गार्डन और टाइगर हिल देख सकते हैं। परिवार के साथ जाने में 20 से ₹30000 का खर्चा हो सकता है।