दोस्तों अक्सर आपने न्यूज़ या फिर समाचार पत्र में सुना होगा कि ज़ी न्यूज़ के पूर्व सीईओ और editor-in-chief ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन इसका साफ मतलब यह था कि सुधीर चौधरी अपना एक अलग मीडिया चैनल खोलना चाहते थे।
ज़ी न्यूज़ पर रात 9:00 बजे प्रसारित होने वाले डीएनए प्रोग्राम में होस्ट किया करते थे। लेकिन अब इस शो को जी मीडिया के एक और चैनल जी हिंदुस्तान के होस्ट रोहित रंजन होस्ट कर रहे हैं। बताना चाहते हैं कि सुधीर चौधरी को मीडिया टेलीविजन इंडस्ट्री में 30 साल का एक्सपीरियंस है।
आज की जानकारी में आपको सुधीर चौधरी के जीवन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने वाले हैं। सबसे पहले आपको बताना चाहते हैं कि सुधीर चौधरी एक भारतीय पत्रकार होने के साथ-साथ संपादक और जी मीडिया ग्रुप के चैनल ज़ी न्यूज़ के पूर्व सीईओ के रूप में जाने जाते हैं।
1993 में सुधीर चौधरी ने जी न्यूज़ को ज्वाइन किया था। 2015 में इनको रामनाथ गोयनका अवार्ड से सम्मानित किया गया था। पत्रकार सुधीर चौधरी का जन्म 7 जून 1974 को हरियाणा राज्य के पलवल जिले में हुआ था। सुधीर चौधरी अपनी आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली गए थे और दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था।
दिल्ली यूनिवर्सिटी में इन्होंने कला में अपनी स्नातक की पढ़ाई की थी। सुधीर चौधरी अपने स्कूल और कॉलेज में होने वाले विवादों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया करते थे। यही कारण है कि आज शरीर चौधरी को उनके काम की वजह से जाना जाता है।
सुधीर चौधरी हिंदू धर्म के हैं और उनकी पत्नी का नाम निधि चौधरी है और इनका एक बेटा भी है। सुधीर चौधरी के बारे में जितनी ज्यादा जानकारी दी जाए उतनी कम है। लेकिन अगर आपको हमारी छोटी सी जानकारी पसंद आई है तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। इसी प्रकार की हिंदी जानकारी जानने के लिए वेबसाइट को सेव करें।