पुलिस में जाने का सपना हर किसी का होता है लेकिन केवल वही इंसान जा पाता है जो कि मेहनत करता है। जिसके अंदर देश की सेवा करने का जुनून होता है केवल वही इंसान पुलिस में जा सकता है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि आपको बाद में एहसास होता है कि हमें पुलिस में भर्ती होना चाहिए।
आज हम ऐसे शख्स के बारे में बात करने वाले हैं जोकि पहले इंजीनियर थे लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि पुलिस की नौकरी करनी चाहिए। उसके बाद वह मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती हो गए। पुलिस कर्मी की फिटनेस इतनी अच्छी है कि किसी मॉडल से कम नजर नहीं आते हैं।
आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिरकार इस पुलिसकर्मी का नाम क्या है और इनके फिटनेस का राज क्या है। इनका नाम रविंद्र सिंह है और यह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सब इंस्पेक्टर की पोस्ट पर है। रविंद्र सिंह का कहना है कि वह 2016 में पुलिस की नौकरी से जुड़े थे।
पहले उन्होंने इंजीनियरिंग की लेकिन बाद में उन्हें ऐसा लगा कि वह अपनी नौकरी से खुश नहीं है और फिर बाद में उन्होंने पुलिस की नौकरी ज्वाइन कर ली।
उन्होंने बैंकिंग सेक्टर में जाने पर भी सोचा था लेकिन वहां भी उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था।
पुलिस की नौकरी में जाने के लिए उन्होंने डेढ़ साल मेहनत की थी और फिर आखिरकार उन्हें नौकरी मिल गई। रविंद्र सिंह का कहना है कि जब वह कॉलेज में थे तब काफी ज्यादा पतले दिखाई देते थे। लेकिन 20 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार जिम जॉइन किया था।
एक्सरसाइज और डाइट के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद धीरे-धीरे उनका वजन बढ़ना शुरू हो गया था। 11 साल बाद भी आज रविंद्र सिंह फिटनेस पर काफी ज्यादा है काम करते हैं। आज इनका वजन 91 किलो बताया जा रहा है। रविंद्र सिंह का अपना एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी है जहां पर उन्होंने अपने बॉडी की फोटो शेयर की है।