जापान से एक बुरी खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का कथिक रूप से निधन हो चुका है। खुद अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि एक रैली के दौरान शिंजो आबे को गोली से मार दिया गया था।
शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई
बताया जा रहा है कि आज सुबह रैली के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। पश्चिम जापान में हुए इस हमले के बाद शिंजो आबे को विमान द्वारा अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल पहुंचने पर बताया गया था कि उनके सासे नहीं चल रही थी और हार्ट रेट के बारे में भी कुछ नहीं बताया जा रहा था।
हालांकि पुलिस द्वारा घटनास्थल पर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। जापान का दुनिया का सबसे सुरक्षित देश माना जाता है और यहां पर इस प्रकार का हमला होना काफी हैरान करने वाली बात है। बताया जा रहा है कि चुनावी अभियान के दौरान इस मामले को अंजाम दिया गया था।
जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रह चुके शिंजो आबे को अस्पताल ले जाने वक्त रास्ते में हार्ट अटैक आ गया था। गोली चलने के समय उन्होंने नीले रंग का कपड़ा पहना हुआ था और मुठी बंद की हुई थी। तभी गोली चलने की आवाज आई और देखते ही देखते वह सड़क पर गिर पड़े।
बताना चाहते हैं कि दुनिया से एक और बड़ी खबर सामने आई है जहां पर जापान के लंबे समय से रहे पूर्व प्रधानमंत्री का अब निधन हो चुका है। इसके पहले भी इस प्रकार की काफी सारी खबरें सामने आ चुकी है लेकिन एक बार फिर से एक और बड़े नेता का निधन हो गया।
आज हम अपनी जानकारी के माध्यम से मृत जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जानकारी पड़ने के लिए आप सभी का धन्यवाद।