अक्षय कुमार की रक्षाबंधन और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में से कौन सी फिल्म ने 10 दिन में कितने करोड़ की कमाई की है इसके बारे में आज हम आपको बताने वाले है। फाइनली बॉक्स ऑफिस पर रक्षाबंधन और लाल सिंह चड्ढा को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं।
10 दिन में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। दोनों में से कौन बॉक्स ऑफिस का किंग बना है आज हम आपको बताने वाले हैं। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कलेक्शन किया है इसके बारे में भी आपको बताने वाले हैं।
सबसे पहले हम बात करने वाले हैं रक्षाबंधन के बारे में जिसमें मुख्य किरदार में अक्षय कुमार देखने को मिल रहे हैं। रक्षा बंधन फिल्म को 60 करोड़ के बजट में बनाया गया है। फिल्म में हमें साफ तौर पर भाई-बहन की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
अक्षय कुमार ने एक बार फिर से फिल्म के जरिए हमें हंसाया भी हैं और रुलाया भी है। फ़िल्म ने अपने पहले दिन में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ की ओपनिंग दी थी। लेकिन इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में कोई अच्छी कमाई नहीं देखने को मिली थी।
ऑडियंस की तरफ से फिल्म को काफी अच्छे रिव्यु मिले थे। फिल्म ने अपने शुरुआती 4 दिनों में 28 करोड़
शुरुआती 5 दिनों में 35 करोड़ और शुरुआती 7 दिनों में 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था। आठवें दिन रक्षाबंधन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1 करोड़ 10 लाख रुपये था। 9th डे पर 1 करोड़ की कमाई की थी।
आज अपने 10वे दिन पर 1करोड़ 10 लाख की कमाई कर रही है। वर्ल्ड वाइड फ़िल्म 63 करोड़ के आंकड़े को पार कर पाई है। फ़िल्म के मेकर्स के लिए यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हो चुकी है।
अब हम बात कर रहे हैं आमिर खान की लाल सिंह चड्डा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में। 4 साल की मेहनत के बाद फ़िल्म को रिलीज किया गया था। फ़िल्म के मुख्य किरदार में आमिर खान और करीना कपूर नजर आ रहे हैं। फ़िल्म का बजट 180 करोड़ का था।
फ़िल्म ने पहले दिन में 12 करोड़ की ओपनिंग ली थी। लेकिन इसके बाद इतना अच्छा रिस्पांस नही मिला था।
शुरुवाती 3 दिन 28 करोड़
चौथे दिन 10 करोड़
5th डे 7 करोड़
9th डे 1 करोड़
10th डे 1 करोड़ 40 लाख
फ़िल्म का टोटल कलेक्शन 55 करोड़ का बताया जा रहा है। ओवरसीज में फ़िल्म ने 65 करोड़ के आकड़ो को पार किया है। वर्ल्डवाइड 120 करोड़ को पार कर चुका है। फ़िल्म का बजट 180 करोड़ का था लेकिन आपको बताना चाहते हैं की फ़िल्म के प्रोड्यूसर को कोई भी लॉस नही हुआ है। लेकिन फ़िल्म को खरीदने वालों का नुकसान हुआ है।