पुष्पा फिल्म के अल्लू अर्जुन एक बार फिर से आप सभी के सामने आने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं पुष्पा मूवी के दूसरे भाग पुष्पा द रूल के बारे में। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा एक बार फिर से आ रही है।
पुष्पा मूवी की सीक्वल खबर
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 की शुरुआत हो चुकी है। पुष्पा द राइज को रिलीज हुए काफी समय हो चुका है लेकिन आज भी दर्शकों के बीच इसका क्रेज देखने को मिलता है। फिल्म के गाने से लेकर डायलॉग हर एक चीज हिट रही थी।
बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने 108.26 करोड़ लाइफटाइम कलेक्शन से बहुत ज्यादा धमाल मचाया था और अब लोग पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में पुष्पा के दीवानों के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। पुष्पा फिल्म के गानों को आज भी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
22 अगस्त को पूजा सेरेमनी का आयोजन किया गया था।
एक बहुत बड़ी खबर के मुताबिक 22 तारीख को पुष्पा 2 के लिए पूजा सेरेमनी का आयोजन किया गया था। पूजा सेरेमनी के ठीक 1 दिन बाद से फिल्म की शूटिंग की शुरुआत हो चुकी है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा के पार्ट वन को बहुत ज्यादा पसंद किया गया था।
फोटोशूट में हुई नई तस्वीर कैद
फोटोशूट के तहत अल्लू अर्जुन का एक नया लुक सामने आया है और उम्मीद जताई जा रही है कि अल्लू अर्जुन दूसरे भाग में इसी अंदाज में नजर आने वाले हैं।
पुष्पा द रूल यानी कि दूसरे भाग में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। फ़िल्म में अल्लु अर्जुन के साथ में एक बार फिर से रश्मिका मंदाना नजर आने वाली है। 2023 के आखिरी तक मे फ़िल्म रिलीज होने वाली है।