
आज हमारे देश को एक नया राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। आज हमें पता चल जाएगा कि हमारे देश का 15 वा राष्ट्रपति कौन बनेगा। राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को हो चुका है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय ही मानी जा रही हैं। आज शाम तक इसके नतीजे घोषित किए जा सकते हैं। मतगणना का कार्य रूम नंबर 63 में किया जा रहा है जहां पर सांसदों के मतदान करने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को सिक्योर कर के इसी कमरे में वोटों की पेटियां रखी गई हैं। इस कमरे की कड़ी सुरक्षा की जा रही है।
पहले राउंड के बाद द्रौपदी मुर्मू 2,33,600 वोटों से आगे
पहले राउंड में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से 2,33,600 वोटों से आगे हैं। द्रौपदी मुर्मू को 748 बैलेट वोट्स में से 540 वोट मिले हैं, इसका मूल्य 3,78,000 है। यशवंत सिन्हा को कुल 208 वोट मिले है जिसका कुल मूल्य 1,45,600 हैं। राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी ने यह सूचना दी कि 15 वोट रद्द हो चुके हैं।
दूसरे राउंड में द्रौपदी मुर्मू 3,04,423 वोटों से आगे
दूसरे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। 1138 वोटों में से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट प्राप्त हुआ है और विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 329 वोट प्राप्त हुआ है। दूसरे राउंड में द्रौपदी मुर्मू 3,04,423 वोटों से आगे हैं रिटर्निंग ऑफिसर पीसी मोदी ने या सूचना दी। इसी प्रकार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के मुकाबले 5,38,023 वोटों से आगे बढ़ रही हैं। अभी तक आंध्र प्रदेश, असम, गोवा, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और झारखंड की गिनती समाप्त हो चुकी है। राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे राउंड में भी द्रौपदी मुर्मू ने बाजी मार ली है।
BJP मुख्यालय पर जश्न का माहौल
राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में NDA की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मु विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से बहुत आगे बढ़ रही हैं। द्रौपदी मुर्मू लगभग राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के करीब है। जिसकी खुशी में दिल्ली के भाजपा मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ जश्न मनाने की तैयारी में हैं। दिल्ली मुख्यालय के बाहर लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो रहे हैं।
राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति का स्थान प्राप्त कर लिया है। हमारे देश की पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया है। द्रौपदी मुर्मू हमारे देश के पन्द्रहवीं आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन चुकी हैं।