नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त इस साल 2 अगस्त को है। नाग पंचमी पर नागपूजन करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। लेकिन अगर राशि अनुसार नागपूजन की जाए तो और भी ज्यादा लाभ होता है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि 12 राशि अनुसार हर एक राशि वाले को कौन से नाग देवता की पूजा अर्चना करनी चाहिए।
एक रोचक जानकारी के अनुसार हर एक राशि वाले के अपने नाग देवता होते हैं। हर एक राशि वाले को अपनी राशि अनुसार नाग देवता की पूजा करनी चाहिए। मेष राशि वालो को सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इस दिन अनन्त नाग, नाग देवता की पूजा करनी चाहिए।
इस प्रकार वृषभ राशि वालो को कुलिक नाग की पूजा करनी चाहिए। मिथुन राशि वालो को वासुकी नाग की पूजा करनी चाहिए। कर्क राशि वालो को शंखपाल नाग की पूजा करनी चाहिए। सिंह राशि वालो को पद्म नाग और कन्या राशि वालो को महापद्म नाग की पूजा करनी चाहिए।
इसी प्रकार तुला राशि वालो को तक्षक नाग की पूजा करनी चाहिए। वृश्चिक राशि वालो को कर्कोटक नाग की पूजा करनी चाहिए। ठीक इसी प्रकार धनु मकर और कुम्भ राशि वालो को शंखचूर्ण नाग, घातक नाग और विषधर नाग की पूजा करनी चाहिए। मीन राशि वालो को शेषनाग की प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए।
गरुण पुराण के अनुसार नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा करने से विशेष फल और सुख शांति की प्राप्ति होती है। राहु को सर्प का मुख और केतु को सर्प की पूंछ माना जाता है। इसीलिए कभी कभार हमारे जीवन में कालसर्प योग आ जाता है। कालसर्प योग में राशि अनुसार अलग अलग व्यक्ति का फायदा भी हो सकता है या फिर नुकसान भी हो सकता है।
आशा करते हैं कि आप सभी को मालूम चल गया होगा कि नाग पंचमी पर अलग अलग राशि वालो को अपने राशि अनुसार कौन से नाग देवता की पूजा करनी चाहिए। हमारी सभी जानकारी को आप शेयर बटन के माध्यम से परिवार में शेयर कर सकते हैं। आप सभी को एडवांस में नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।