वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन डे की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन डे हर साल क्यों मनाया जाता है और इसके पीछे का उद्देश्य क्या होता है। इसके बारे में आज हम बातचीत करने वाले हैं। इस साल वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन डे 28 जुलाई को मनाया जाएगा।
एनवायरनमेंट और नेचुरल रिसोर्सेज को बचाने के लिए हर साल वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य यही होता है कि जानवरों और पेड़ पौधों को बचाया जाए। ऐसा करने की जिम्मेदारी पृथ्वी के हर एक इंसान की होती है।
हमारी दुनिया में काफी सारे जीव जंतु और वनस्पतियां ऐसी है कि जो कि बिल्कुल खत्म होने के कगार पर आ गई है। ऐसे में इन को बचाने के लिए हर साल वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन डे मनाया जाता है। हर साल इस दिन नेचर को बचाने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाता है।
इस दिन सिखाया जाता है कि पेड़ों को नहीं काटा जाए और जानवरों को नहीं मारा जाए। पिछले 10 सालों में नेचर ने जिस प्रकार अपना स्वरूप बदला है वह वाकई में हैरान कर देने वाला है। लगातार बिगड़ते मौसम के साथ साथ पृथ्वी का विनाश हो रहा है।
खत्म हो रहे पेड़ और जानवरों को मद्देनजर रखते हुए हर साल वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन डे मनाया जाता है। पुराने जमाने में पृथ्वी का अद्भुत नजारा देखने को मिलता था लेकिन आज के जमाने में यह सब खत्म होता जा रहा है।
लेकिन आज भी दुनिया में काफी सारी जगह है ऐसी है जहां पर प्रकृति अपने खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं। प्राकृति संसाधनों की सुरक्षा को देखते हुए इस दिन की शुरुआत की गई थी। दुनिया में वही देश सबसे आगे हैं जहां पर आज भी जल मिट्टी और जंगल पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
प्रकृति में असंतुलन होने की वजह से काफी सारी दिक्कतें सामने आ जाती है जिससे निपटना इंसान के बस की बात नहीं होती है। पिछले कई सालों से हमारी दुनिया में भूकंप आ चुके हैं और आगे आने की भी संभावना जताई जा रही है। लेकिन हम छोटी-छोटी कोशिशों से प्रकृति का संरक्षण अवश्य कर सकते हैं।