
भारतीय टीम की उप कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज 26 साल की हो चुकी है। 2013 में स्मृति मंधाना ने भारत के लिए पहला मैच खेला था और यह भारत की सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक मानी जाती है।
स्मृति मंधाना अपने शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है। अभी तक के रिकॉर्ड में उन्होंने भारत के लिए 4 टेंस, 74 वनडे और 87 T20 मैच खेले हैं। यह बिग बैश लीग में खेलने वाली चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक है। इसके अलावा भी स्मृति मंधाना ने काफी सारे रिकॉर्ड ऐसे बनाएं
है जिसको तोड़ना आसान कार्य नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाली पहली महिला बन चुकी है। 2019 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 24 बोलों में अर्धशतक पूरा किया था। यहां पर उन्होंने
34 गेंदों में 58 रन की पारी खेली थी। इनके प्रदर्शन की वजह से भारत ने जीत हासिल की थी।
स्मृति मंधाना में यही अच्छी बात है कि वह आपने लक्ष्य को पूरा करने में विश्वास रखती हैं
और हमेशा दूसरी पारी में बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन हमेशा से अच्छा रहा है। यह पहली महिला है जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार 10 अर्धशतक लगाए थे। 2018 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में 67 रन बनाए थे।
स्मृति मंधाना अपने क्रिकेट की दुनिया में 2 बार
आईसीसी महिला क्रिकेटर बन चुकी हैं। 2018 और 2021 में दो बार आईसीसी महिला क्रिकेटर बन चुकी है। 2019 में इन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में कप्तानी की थी। यहां पर उनकी उम्र मात्र 22 साल की थी। सबसे कम उम्र में उन्होंने टी20 मैच की कप्तानी करने का रिकॉर्ड बनाया था।
उनके बाद सुरेश रैना और ऋषभ पंत का नाम सामने आता है। आज की तारीख में यह भारतीय टीम के उपकप्तान है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टी20 मैच में हजार रन पूरे करने वाली स्मृति मंधाना तीसरे नंबर पर आती है।