भारत के ऐसे 7 स्थानों के बारे में आप सभी को बताने वाले हैं जो कि वाकई में भूतिया हैं। आपने बचपन में अपने दादा दादी से काफी सारी भूतिया कहानी सुनी होगी। हमें कहानियां सुनकर डर लगता था लेकिन फिर भी हम सुनना पसंद करते थे।
आज हम आपको भारत के 7 ऐसे स्थानों के बारे में बताने वाले हैं जहां पर जाने के बाद आप को कुछ हद तक ऐसी बातों पर विश्वास होने वाला है। हम जिन जगहों के बारे में आज बात करने वाले हैं वहां पर ज्यादातर लोग घूमने भी जाते हैं । अगर आप भी इस प्रकार की जगह देखने का शौक रखते हैं तो हमारी जानकारी को एक बार जरूर पढ़ें।
- भानगढ़ किला
इस किले का निर्माण भगवान दास द्वारा 1573 ईस्वी में करवाया गया था। आज की तारीख में भानगढ़ किला की हालत बहुत ही ज्यादा खराब है और चारों तरफ आपको सिर्फ मलवा देखने को मिलता है।
भानगढ़ किला में क्या कुछ घूमने के लिए है।
यहां पर आपको मंदिर हवेली और महल देखने को मिलते हैं। दिन के समय यहां पर काफी सारे पर्यटक नजर आते हैं लेकिन रात के समय यहां पर कोई जाने की हिम्मत नहीं करता है। अगर आप आसपास के रहने वाले लोगों से बातचीत करेंगे तो वह भानगढ़ किला के बारे में काफी सारी कहानियां बताते हैं।
- गोलकुंडा किला
आपमे से काफी सारे लोगो ने केजीएफ मूवी देखी होगी। हम बात कर रहे हैं उसी सोने के खदान के बारे में। 15 वीं शताब्दी में बने इस किले का निर्माण हैदराबाद के कुतुब शाही राजवंश ने करवाया था।
दिन के समय आज भी यहां पर काफी सारे पर्यटक आते हैं लेकिन रात के समय यहां पर कोई नहीं आना चाहता है। रात के समय यहां पर रानी की चलने की आवाज सुनाई देती है।
- भूली भटियारी का महल
हिंदुस्तान के साथ-साथ दुनिया के सबसे हांटेड स्थानों में से एक हैं। दिल्ली में स्थित यह महल इतना ज्यादा हांटेड है की रात के समय अक्सर यहां पर पुलिस पहरा देते हुए नजर आती है ताकि कोई भी इस महल के अंदर ना जा पाए।
भूली भटियारी का महल की कहानी
ऐसा माना जाता है कि राजस्थान की 1 महिला भटकते हुए यहां पर आ गई थी और फिर अपना रास्ता भूल गई थी। इसके बाद से ही इस जगह का नाम भूली भटियारी का महल रख दिया गया है।
- दिल्ली कैंट
अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपने दिल्ली कैंट इलाके के बारे में जरूर सुना होगा। दिल्ली के सबसे अजब गजब इलाके में से एक माना जाता है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अक्सर इस रास्ते पर सफेद साड़ी में एक महिला लिफ्ट मांगते हुए नजर आती है।
- कुलधरा गाँव, राजस्थान
अगर आप भी एक हॉन्टेड जगह जाना चाहते हैं तो राजस्थान के कुलधरा गांव में जरूर जाना चाहिए। एक ऐसा गांव है जो कि एक रात में पूरी तरीके से खाली हो गया था। उसके बाद से अभी तक यह गांव वीरान है।
आज की तारीख में यहां पर सिर्फ घरों के अवशेष देखने को मिलते हैं।
- जतिंगा, असम
असम का यह इलाका देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं लेकिन कुछ बातें यहां पर ऐसे भी हैं जो कि आपको डरा देगी। यहां पर आप आसानी से बस से जा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां पर हर साल सितंबर से नवंबर के बीच सैकड़ों की तादाद में यहां पर पक्षी आत्महत्या करते हैं। वैज्ञानिकों ने भी यहां पर काफी ज्यादा खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
- अग्रेसन की बावली
अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो अग्रसेन की बावली स्थान के बारे में जरूर सुना होगा। दिन के समय यह स्थान एक अच्छा पर्यटक स्थल है लेकिन रात के समय आपको यहां पर किसी के होने का एहसास होता है।