साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत के प्रधानमंत्री अपनी मां हीराबा मोदी से मिलने और अपने 64 जन्मदिन मनाने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। इस मौके पर मां हीराबा मोदी ने अपने बेटे को आशीर्वाद दिया था और 5001 रुपया उपहार के रूप में दिया था।
आज देश के प्रधानमंत्री अपना कौन सा जन्मदिन मना रहे हैं
आज यानी कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन है और वह अपना 72व जन्मदिन मना रहे है।
हर साल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए कुछ अलग करते हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद से इन्होंने राष्ट्रीय के प्रति जन्मदिन पर कभी ब्रेक नहीं लिया।
इस साल जन्मदिन पर मोदी जी क्या कुछ करने वाले हैं
इस साल अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे। अपने जन्मदिन से 1 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए समरकंद पहुंचे थे।
आइए जानते हैं कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी जी ने अपना जन्मदिन कैसे मनाया था। साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी जी अपनी मां हीराबा मोदी से मिलने और अपना 64 व जन्मदिन मनाने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। नरेंद्र मोदी जी की माता जी ने उपहार के रूप में उन्हें 5001 रूपए का उपहार दिया था।
अपने 64वें जन्मदिन पर उन्होंने अपने गृह राज्य गुजरात में चीन के राष्ट्रपति श्री जिनपिंग के लिए एक विशेष रात्रि भोजन का आयोजन किया था। अपने 65वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध की स्वर्ण जयंती को चिह्नित करने के लिए एक सैन्य प्रदर्शन का दौरा भी किया था।
इस दिन उनके जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए 365 किलोग्राम के लड्डू का अनावरण किया गया था।
साल 2016 में नरेंद्र मोदी एक बार फिर से अपनी मां का आशीर्वाद लेने गांधीनगर गए थे। इस बीच उन्होंने एक समारोह में भी हिस्सा लिया था।
अपने 67वे में जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी जी ने मेगा सरदार सरोवर बांध परियोजना को राष्ट्रीय को समर्पित किया था। साथ ही उन्होंने भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह के आवास का भी दौरा किया था।