किसानों और मछली पालकों के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही है। ताकि किसानों की आय बढ़ सके इससे किसानों और मछली पालकों को काफी लाभ मिल रहा है। लेकिन कई किसान और मछली पालक अभी भी सरकार की लाभकारी योजनाओं से अवगत नहीं हैं। इससे वे सरकारी योजनाओं के लाभ से पीछे रह जाते हैं ।
छत्तीसगढ़ राज्य में मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मछुआरे, समूह, संस्थाको पुरस्कार देने जा रही है। इस योजना के तहत एक मछुआरे या समूह को जो एक वित्तीय वर्ष में मत्स्य पालन क्षेत्र में कुछ नया करता करता है उसे 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए राज्य के मछुआरे या संस्थान से आवेदन मांगे गए हैं।इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य का कोई भी मछुआरा, मछली किसान, सहकारी संस्थाएं और गैर सरकारी संगठन पात्र हैं। मछुआरा या संस्थान एक से अधिक आवेदन नहीं कर सकता।
Also Read: पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है और इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं
मत्स्य विकास कार्य क्षेत्र के अंतर्गत मत्स्य बीज उत्पादन एवं संवर्धन जो अवधि एवं मानक मछलीमत्स्य उत्पादन हो एकीकृत मत्स्य पालन जिनमें मुर्गी, बत्तख, सुअर, डेयरी फार्मिंग शामिल हैं। मत्स्य पालन के लिए अतिरिक्त जल क्षेत्र का विकास। इस योजना के तहत विलुप्त होती मछली प्रजातियों के संरक्षण और मछली रोगों की रोकथाम के लिए किए गए शोध कार्य और मत्स्य पालन के क्षेत्र में नए शोध कार्यों पर मछली की उत्पादकता बढ़ाने के लिए नए तरीकों का उपयोग करने वाले मछुआरों को पुरस्कृत किया जाएगा।