एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडाणी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गौतम अडाणी एनडीटीवी में 29.18% की हिस्सेदारी खरीदने जा रहे हैं। मंगलवार शाम को अडाणी ग्रुप में इस बात का एलान किया है।
एमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड की सहायक कंपनी वीसीपीएल के जरिए यह इनडायरेक्ट स्टेक लिया जाएगा। एमजी मीडिया अडाणी एंटरप्राइज लिमिटेड AEL की ही सब्सिडियरी है। अडाणी ग्रुप एनडीटीवी में
अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी के लिए 294 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 493 करोड़ रुपये के ओपन ऑफर की पेशकश करेगा।
AMNL के CEO संजय पुगलिया ने कहा है कि यह अधिग्रहण मील का पत्थर है। AMNL का मुख्य उद्देश्य यही है कि वह इंफॉर्मेशन और नॉलेज के साथ में भारतीयों को, उपभोक्ताओं को और भारत में रुचि रखने वाले नागरिकों को सशक्त बनाना चाहता है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि अडाणी ग्रुप में शाम 6:00 बजे 10 मिनट पर एनडीटीवी में स्टेक लेने का ऐलान किया है। इसके करीब 2 घंटे बाद एनडीटीवी के सीईओ ने इंटरनल मेल जारी करते हुए कहा कि अडाणी की तरफ से मीडिया ग्रुप में स्टेक लेने की खबर चौंकाने वाली है।

इसके बारे में हमें ना कुछ मालूम है और ना ही कोई जानकारी दी गई है। ग्रुप के सीईओ ने इस मामले को लेकर रेगुलेटरी और कानूनी कदम उठाने की बात कही है। जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि एनडीटीवी आज की तारीख में एक लीडिंग मीडिया हाउस है।
यह 3 नेशनल न्यूज़ चैनल चलाता है जैसे कि NDTV 24×7, NDTV इंडिया और NDTV प्रॉफिट। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाला न्यूज़ चैनल बन चुका है। साथ ही साथ 3.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स है। चलिए अब आपको अडाणी ग्रुप के कुछ बड़े 7 सौदों के बारे में भी बता देते हैं।
ACC डील वैल्यू 81,000
एसबी एनर्जी 27,121
ओशन स्पार्कल 1,688
सद्भाव इन्फ्रा 1,665
गंगावरम पोर्ट 1,944
वरोरा-कुरनूल ट्रांसपोर्ट 3,355
स्टर्लिंग एंड विल्सन 441
यहां पर आपको अडाणी ग्रुप के 7 बड़े सौदों के बारे में जानकारी दी गई है। इसके अलावा अडाणी ग्रुप का 29 प्रतिशत स्टेक लेने की एलान की खबर भी सामने आई है।