राखी का त्यौहार 11 अगस्त को आने वाला है और अगर आप ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली में होलसेल रेट पर राखी खरीदना चाहते हैं तो आप सही जगह पर आए हैं। हम बात कर रहे हैं दिल्ली की सबसे बड़ी मार्केट सदर बाजार के बारे में।
यहां पर आप अपनी सोच से भी सस्ते दाम पर राखी खरीद सकते हैं। यानी कि आपको यहां पर मोती वाली राखी मात्र ₹60 दर्जन के हिसाब से मिल सकते हैं। यहां पर आपको गणेश भगवान और मोती वाली राखी ₹60 दर्जन मिल सकती हैं।
यानी कि आपको ₹5 पर पीस के हिसाब से राखी मिल सकती है। सदर बाजार एकमात्र ऐसा मार्केट है जहां पर आपको रक्षाबंधन त्यौहार के साथ-साथ होली और दीवाली जैसे पवित्र त्योहार से जुड़े सामान होलसेल रेट पर मिल सकते।
सदर बाजार में आपको शुरुआती दाम में 40 पैसे और 50 पैसे एक राखी के पीस में हिसाब से मिलता है। अगर आप चाहे तो ₹5000 का माल फोन पर आर्डर कर के अपने घर मंगवा सकते हैं। अगर आप सिंपल धागे वाली राखी खरीदना चाहते हैं तो 50 पैसे पर पीस के हिसाब से आपको यहां पर राखी मिल सकती हैं।
आपको हर साल रक्षाबंधन के त्यौहार पर सदर बाजार में एक से बढ़कर एक नया स्टॉक देखने को मिल सकता है। ₹144 में आपको यहां पर 12 दर्जन राखी मिल सकती हैं। अगर आपको घर में छोटा भाई है तो आप उनके लिए टॉम एंड जेरी छोटा भीम spider-man और सुपरमैन वाली राखी भी खरीद सकते हैं।
क्योंकि सदर बाजार में धागे का महीन काम सबसे ज्यादा होता है इसीलिए यहां पर आपको हर साल रक्षाबंधन के त्यौहार पर काफी सस्ती राखियां मिल जाती है। अगर आपको जानकारी पसंद आई है तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।