विदेश जाने का सपना हर किसी का होता है लेकिन बहुत सारे लोग इस चक्कर में नहीं जा पाते हैं क्योंकि विदेश जाने का खर्चा बहुत ज्यादा होता है। वहां का वीजा फ्लाइट खाने पीने का खर्चा काफी महंगा होता है।
लेकिन कुछ विदेशी स्थान ऐसे भी हैं जहां पर आप अपने बजट के हिसाब से जा सकते हैं। अगर आप भी इन दिनों विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपको 6 ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां पर आप बड़े ही आसानी से कम खर्चे में जा सकते हैं।
- नेपाल
नेपाल की राजधानी काठमांडू बहुत ही खूबसूरत जगह है। अगर आप दिल्ली से फ्लाइट यात्रा करते हैं तो 12 से 15000 में नेपाल घूम सकते हैं। नेपाल भारत का पड़ोसी देश है और यहां पर जाने के लिए आपको पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है।
- वियतनाम
वियतनाम भारत से यात्रा करने पर सबसे सस्ता देश माना जाता है।
वियतनाम में क्या कुछ देखने को मिलता है
वियतनाम में आपको सुंदर समुद्र तट लैंडस्केप लजीज स्ट्रीट फूड और कई गुफाएं देखने को मिलती है। यहां का नजारा आप सभी का दिल जीत लेगा। शॉपिंग के मामले में वियतनाम बहुत ही सस्ता देश है।
- भूटान
भूटान हिमालय की पहाड़ियों से ढका हुआ है। भूटान के बारे में आपको काफी सारी रहस्यमई कहानियां सुनने को मिलती हैं।
भूटान के बारे में रोचक जानकारी
ऐसा माना जाता है कि भूटान में दुनिया के सबसे खुश लोग देखने को मिलते हैं। भूटान जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। सड़क फ्लाइट या फिर ट्रेन के माध्यम से आप भूटान जा सकते हैं।
- बाली
बाली इंडोनेशिया का एक द्वीप है और यहां पर आपको एक से बढ़कर एक हाई-फाई रेस्टोरेंट्स और शॉपिंग स्टोर देखने को मिलते हैं। अगर आप हवाई यात्रा से जाने की सोच रहे हैं तो दिल्ली से बाली हवाई यात्रा का सफर 6800 किलोमीटर है। फ्लाइट से बाली का सफर सवा 8 घंटे का है।
- मलेशिया
हवाई यात्रा से भारत से मलेशिया का सफर 4 घंटे का है। मलेशिया घूमने हर साल काफी सारे पर्यटक आते हैं। कुआलालंपुर मलेशिया की सबसे प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक है। मलेशिया में देखने के लिए काफी सारे मार्केट हैं।
- श्रीलंका
घूमने फिरने के लिए श्रीलंका सबसे सस्ते देशों में से एक माना जाता है। यहां पहुंचने के लिए आपके पैसे और समय दोनों की बचत होती हैं। श्रीलंका दुनिया के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले देशों में से एक है।