फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी के फैंस की संख्या इंडिया में बहुत अधिक है। यही कारण है कि इसकी हर एक मूवी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन प्रस्तुत करती है।
जैसा कि आपको बता दे की ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ के सभी पार्ट लोगों को बहुत अधिक पसंद आते हैं इसलिए लोगों को ‘ फास्ट एंड फ्यूरियस 9 ‘ का भी काफी समय से इंतजार था।
विस्तार
Hollywood Movie ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ मूवी को OTT platform पर रिलीज कर दिया गया है। काफी लंबे समय से फैंस को इस फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का इंतजार था। लोग इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जिसे देखते हुए अब इस मूवी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च कर दिया गया है। फास्ट एंड फ्यूरियस 9- द फास्ट सागा दुनियाभर के सभी सिनेमाघरों में पहले से ही धमाल मचा चुकी है। लेकिन अगर आपने यह फिल्म नहीं देखी है तो आप एक्शन से भरपूर इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं
‘फास्ट एंड फ्यूरिस 9’ मूवी को आप आज के दिन 21 July से Amazon prime पर रिलीज कर दिया गया है। इस मूवी को रिलीज करने की जानकारी स्वयं Amazon ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। Amazon ने अपने Instagram के Account पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस मूवी के रिलीज होने की जानकारी दी थीं। आप इस मूवी को आप हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ आदि भाषाओं में देख सकते हैं।
भारत के बॉक्स ऑफिस पर इतना था कलेक्शन
‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फ्रेंचाइजी के फैंस की संख्या भारत में बहुत अधिक संख्या में है। यही कारण है कि यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन प्रस्तुत करती आ रही है। हालांकि ‘ फास्ट एंड फ्यूरियस ‘ फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। क्योंकि कोरोना महामारी के समय यह मूवी भारत में रिलीज की गई थी। जिसकी वजह से यह मूवी भारतीय टिकट खिड़की पर महज 13.61 करोड़ का कलेक्शन कर सकी थी।