
पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इसके चलते हुए वह काफी दिनों से कहीं पर नजर भी नहीं आ रहे थे। कई दिनों के बाद जब वह आज संसद में पहुंचे तो उनकी हालत देख हर किसी को चिंता होने लगी।
संसद में लंबे समय के बाद पूर्व प्रधानमंत्री ने रखा कदम
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को व्हीलचेयर की सहायता से सदन के अंदर लाया गया। इसके अलावा वोट डालने के लिए भी अपने सहयोगी की मदद लेनी पड़ी। बीमार होने के बाद भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह यहां तक पहुंचे। ऐसे में सोशल मीडिया पर इनके जज्बे को सहारा दिया गया।
एक यूजर ने लिखा है कि जिस व्यक्ति ने भारत देश को लड़खड़ाने से बचाया था, आज वह अपनी जिम्मेदारी पूरी करने आया है। इसी प्रकार के लॉन्ग लीव इंडिया कमेंट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से भेजे जा रहे हैं। मतदान के दौरान सांसदों और विधायकों के लिए अलग अलग रंग के मतपत्र दिए जा रहे हैं।
सांसद हरे रंग के मतपत्र से मतदान कर रहे हैं वही विधायक गुलाबी रंग के मतपत्र से मतदान कर रहे हैं। लेकिन आज की जानकारी में मुख्य रूप से देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तस्वीर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है।
बनाना चाहते हैं कि हाल फिलहाल श्री नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं। लेकिन इससे पहले मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मोदी जी के पहले भी देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह देश की कमान को संभालते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन आज भी वन मैन आर्मी की तरह संसद में उन्होंने अपने कदम रखे।
आप सभी का पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में क्या कुछ कहना है आप हमे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम सभी लोग मनमोहन सिंह की तबियत ठीक होने की कामना करते हैं।