बारिश के मौसम को प्यार का मौसम भी कहा जाता है और ऐसे में अगर हमें कुछ रोमांटिक वेब सीरीज देखने को मिल जाए तो इसका मजा ही अलग होता है। अगर आप भी छुट्टियों में अपने पार्टनर के साथ बारिश का आनंद लेना चाहते हैं तो आज हम आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म की पांच ऐसी वेब सीरीज के बारे में आपको बताने वाले हैं जिसको आपको एक बार जरूर देखना चाहिए। बिना देरी किए आज की जानकारी को शुरू करते हैं। यदि आपको जानकारी पसंद आए तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करने का प्रयास करें।
1. बारिश (Barish)
शर्मन जोशी और आशा नेगी की रोमांटिक वेब सीरीज बारिश
जिओ सिनेमा पर उपलब्ध है। साधारण परिवार की लड़की और एक बिजनेसमैन लड़के की कहानी है।
2. बंदिश बैंडिट (Bandish Bandits)
वेब सीरीज में प्यार भरी कहानी दिखाई गई है और साथ ही साथ इसका संगीत भी लाजवाब है। दो ऐसे जवान लोगों की कहानी है जिसमें एक को वेस्टर्न संगीत और दूसरे को क्लासिकल संगीत पसंद है। दोनों के बीच में प्यार और तकरार देखने को मिलता है।
3. परमानेंट रूममेट्स
यह कहानी एक कामकाजी महिला और एन आर आई लड़के की कहानी है। कहानी में काफी सारे दिलचस्प किस्से देखने को मिल रहे है।
4. ब्रोकन बट ब्यूटीफुल
एक ऐसी कहानी है जिसमें एक्स की वजह से दिल टूटता है। दोनों का प्यार अपने एक्स को जलन देने से शुरू होता है।
5. करले तू भी मोहब्बत
राम कपूर और साक्षी तंवर की यह एक वेब सीरीज है। एक ऐसी वेब सीरीज है जो कि प्यार के अलग ही मायने के बारे में हम सभी को बताती है। छोटे पर्दे की इस जोड़ी ने वेब सीरीज में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
आपने इनमे से कौन सी वेब सीरीज देखी है आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। अगर आपको हमारी जानकारी पसंद आई है तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।