आज हम आपको देश की राजधानी दिल्ली के 6 ऐसे मार्केट के बारे में बताने वाले हैं जहां से आप मात्रा 1000 रुपये में साल भर की शॉपिंग कर सकते हैं। दिल्ली दिलवालों का शहर है और यहां पर आप शॉपिंग करने के साथ-साथ एक से बढ़कर एक खाने के व्यंजन देख सकते हैं। लेकिन आज हम आपको दिल्ली के 6 होलसेल मार्केट के बारे में बताने वाले हैं।
- सबसे पहले हम बात कर रहे हैं दिल्ली के सदर बाजार के बारे में। वैसे तो यह एक नॉर्मल मार्केट है और आप यहां पर कपड़े खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप प्लास्टिक के डिब्बे बाल्टी मग्गा और यहां तक की बच्चों के खिलौने खरीद सकते हैं। कश्मीरी गेट मेट्रो से बड़ी आसानी से पहुंचा जा सकता है।
- हमारी लिस्ट में दूसरा नाम आता है एशिया के सबसे बड़े कपड़ा मार्केट गांधीनगर का। यहां पर आपको लगभग 12000 दुकाने देखने को मिलती है। यहां पर आप बड़े ही आसानी से ओने पौने दाम पर शॉपिंग कर सकते हैं। सीलमपुर मेट्रो से बड़े ही आसानी से पहुंच सकते हैं।
- हमारे लिस्ट में तीसरा नाम आता है आजादपुर मार्केट का। आजादपुर मंडी दिल्ली की सबसे बड़ी फ्रूट और वेजिटेबल मंडी मानी जाती है। यहां पर आपको 35 सौ से अधिक थोक व्यापारी देखने को मिल जाएंगे।
- खारी बावली मसाला बाजार दिल्ली का एक और बहुत बड़ा मार्केट है। यहां पर आपको हर प्रकार के मसाले सूखे मेवे और जड़ी बूटी देखने को मिलती है। चांदनी चौक मेट्रो से यहां पर पहुंचा जा सकता है।
- चांदनी चौक मार्केट शादी के कपड़े खरीदने के लिए काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। कपड़ों के साथ-साथ आप यहां से ज्वेलरी और चश्मे भी खरीद सकते हैं।
- अगर आप होलसेल के रेट पर तरह तरह के फूल खरीदना चाहते हैं तो दिल्ली की गाजीपुर मंडी सबसे बढ़िया विकल्प हैं। यहां पर आप आनंद विहार आईएसबीटी मेट्रो से पहुंच सकते हैं।
आशा करते हैं कि आपको हमारी जानकारी काफी ज्यादा पसंद आई होगी। अगर आप दिल्ली में रहते हैं या फिर बाहर से दिल्ली घूमने आये है तो हमारी बताई गई जगह पर घूमने जा सकते हैं।