
देश की राजधानी दिल्ली से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार पेट में दर्द होने की वजह से कल रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
भगवंत मान के एडमिट होने पर अस्पताल प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई भी बड़ा बयान नहीं आया है। अस्पताल में एडमिट होने से पहले भगवंत मान ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर गठित समिति में राज्य को प्रतिनिधित्व ना देने पर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।
भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं इस बात की निंदा करता हूं क्योंकि पंजाब के किसान पहले ही फसल चक्र और कर्ज में डूबे हुए हैं। एमएसपी पर हमारा पूरा अधिकार है।
केंद्र को एमएसपी के साथ-साथ पंजाब में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना चाहिए।
भगवंत मान के निजी जीवन के बारे में बात करें तो इसी साल उन्होंने जुलाई के महीने में गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी की है। इसी साल पंजाब में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को सीएम बना दिया था।
पंजाब में पार्टी भगवंत मान के नाम पर ही चुनाव लड़ी थी।
आज की रिपोर्ट के बारे में बात करें तो सबसे बड़ी बात यही है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान कल रात अचानक से पेट में दर्द होने की वजह से दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाए गए हैं। उनकी मेडिकल रिपोर्ट के बारे में क्या कुछ कहना है, अभी इसके बारे में कोई भी बड़ी खबर स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है।
लेकिन जैसे ही भगवंत मान की मेडिकल रिपोर्ट से जुड़ी कोई भी बड़ी खबर सामने आती है, आपको सबसे पहले अपडेट के बारे में बताया जाएगा। यह भी कहना मुश्किल है कि पेट में दर्द है या फिर राजनीति का कोई नया षड्यंत्र रचा जा रहा है। जो कुछ भी है सबसे पहले आपको बता दिया जाएगा।