रणवीर कपूर की शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म को पहले काफी बेकार रिव्यू दिए गए थे लेकिन उसके बाद भी इतनी अच्छी कमाई करना यह काफी बड़ी बात होती है।
शमशेरा को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज तीसरा दिन हो चुका है। शमशेरा फिल्म के पूरे 3 दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में आज आपको बताने वाले हैं। फिल्म के बजट के साथ-साथ हिट और फ्लॉप के बारे में भी आपको बताने वाले है।
22 जुलाई को शमशेरा फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। करण मल्होत्रा के द्वारा डायरेक्ट की गई थी। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साथ संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में एक्शन काफी अच्छा देखने को मिल रहा है लेकिन क्रिटिक द्वारा इतना अच्छा रिएक्शन नहीं दिया गया।
Also Read: जानिए कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी रणवीर कपूर की शमशेरा
फ़ैंस ने फिर से नकार दिया रणवीर कपूर को.. फ्लॉप रही शमसेरा।, जानिए इसके फ्लॉप रहने के बारे में।
फिल्म का बजट डेढ़ सौ करोड़ से भी ज्यादा का बताया जा रहा है। फिल्म को सुपरहिट होने के लिए 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी पड़ेगी। ओपनिंग डे पर फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹10 करोड़ 25 लाख था। शनिवार को फिल्में ने 10 करोड़ 75 लाख की कमाई की थी।
2 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भारत में 21 करोड़ का बताया जा रहा है। ओवरसीज से
फिल्म ने अभी तक 4 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म का 2 दिन का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 24 करोड़ है पूरे दुनिया में। फ़िल्म के ग्रॉस कलेक्शन के बारे में बात करे तो 26 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन हो चुका है।
संडे की ऑक्युपेंसी फ्राइडे और सेटरडे से कई ज्यादा बताई जा रही हैं। आज की ऑक्युपेंसी 17 परसेंट से ज्यादा की बताई जा रही है। संडे के दिन शमशेरा लगभग 13 से 14 करोड़ का कलेक्शन करने वाली है। आपको क्या लगता है फिल्म हिट होगी सुपर हिट होगी या फिर फ्लॉप हो जाएगी आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। अगर आपने शमशेरा फिल्म देख ली है तो कमेंट करके बता सकते हैं की आपको कैसी लगी।