अयोध्या के दर्शन अगर आप भी करना चाहते हैं तो आप सही जगह पर आए हैं। अयोध्या धरती का वह स्थान है जहां पर प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। सूर्य नदी के किनारे बसा हुआ अयोध्या भारत के पवित्र स्थानों में से एक है।
यहाँ पर आपको 7 पवित्र शहर देखने को मिलते हैं जैसे कि अयोध्या, मधुरा, काशी, हरिद्वार, उज्जैन, कांचीपुरम और द्वारका। अयोध्या को घाटों और मंदिरों का शहर भी कहा जाता है। आज की तारीख में आपको अयोध्या शहर में 5000 से भी ज्यादा छोटे बड़े मंदिर देखने को मिलते हैं।
इसके अलावा यहां पर आपको काफी सारे घाट जैसे कि रामघाट, लक्ष्मण घाट, जानकी घाट और गुप्तार घाट देखने को मिलते हैं। यहां पर स्नान करने पर जाने अनजाने में आपके काफी सारे पाप धुल जाते हैं। अयोध्या का इतिहास 9000 साल पुराना है। अगर आप इन दिनों अयोध्या घूमना चाहते हैं तो हमारी जानकारी आपके काफी ज्यादा काम आने वाली है।
1. श्री राम जन्मभूमि
श्री राम जन्मभूमि अयोध्या का सबसे पवित्र स्थान में से एक माना जाता है। श्री राम जन्मभूमि रामवाट पर्वत पर स्थित है। अयोध्या रेलवे स्टेशन से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर आपको श्री राम जन्मभूमि देखने को मिल सकती है। यहां पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। कई साल पहले यहां पर भगवान श्री राम का मंदिर हुआ करता था जिसे राजा विक्रमादित्य ने बनवाया था।
2. हनुमान गढ़ी
हनुमानगढ़ी अयोध्या के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक माना जाता है। अयोध्या रेलवे स्टेशन से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर हनुमान गढ़ी मंदिर पहाड़ों पर बना हुआ है। 76 सीढ़ियां चढ़ने के बाद आप हनुमान जी के दर्शन कर सकते हैं। यहां पर आपको हनुमान जी बालस्वरूप में अंजनी मां की गोद में बैठे हुए नजर आते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान श्रीराम ने हनुमान जी के रहने के लिए यहीं पर एक स्थान बनवा कर दिया था। अयोध्या में जो कोई भी घूमने आता है सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन करता है।
3. दशरथ महल
दशरथ महल अयोध्या शहर के बीचोबीच हनुमान गढ़ी मंदिर से थोड़ी दूर पर बसा हुआ है। दशरथ महल के अंदर एक मंदिर भी देखने को मिलता है जहां पर आपको प्रभु श्री राम लक्ष्मण भरत माता सीता और शत्रुघ्न की मूर्तियां देखने को मिलती है। आज की तारीख में दशरथ महल एक पवित्र मंदिर में बदल चुका है। यहां पर आपको रामायण का पाठ और गीत संगीत अक्सर सुनने को मिलते हैं।
4. कनक भवन
कनक भवन को सोने के घर के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पर माता सीता और प्रभु श्री राम के सोने के मुकुट वाले प्रतिमा को स्थापित किया गया है। इसीलिए कनक भवन को सोने का घर भी कहा जाता है। कनक भवन अयोध्या के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है। यहां पर आपको अद्भुत वास्तुकला देखने को मिलती है जोकि पर्यटकों का दिल जीत लेती है। ऐसा माना जाता है कि माता के कई द्वारा सीता मां को मुंह दिखाई रस्म पर कनक भवन उपहार के रूप में दिया गया था।
5. राम की पौड़ी
राम की पौड़ी एकमात्र ऐसा स्थान है जहां पर स्नान करने पर जाने अनजाने में आपके सभी पाप धुल जाते हैं। अगर आप अयोध्या घूमने आते हैं तो एक बार राम की पौड़ी देखना जरूर आइयेगा।
6. नागेश्वर नाथ मंदिर
नागेश्वर नाथ का मंदिर राम की पौड़ी पर स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस मंदिर का निर्माण राम के जेष्ठ पुत्र कुश द्वारा किया गया था। माना जाता है कि नाग कन्या के लिए इस मंदिर का निर्माण किया गया था।
7. गुप्तार घाट
गुप्तार घाट अयोध्या के पवित्र घाटों में से एक माना जाता है। क्योंकि यहां पर भगवान श्रीराम ने गुप्त तरीके से समाधि ली थी। यहां पर स्नान करने पर आपके सभी पाप धुल जाते है।