आज के जमाने में हर दूसरा आदमी फिट रहना चाहता है। शायद इसीलिए आए दिन लोग इस चीज की खोजबीन करते हैं कि कैसे मोटापे को कम किया जाए।
क्योंकि आज के जमाने में मोटापा एक ऐसी चीज है जिसकी वजह से आपके शहर में काफी सारी बीमारियां उत्पन्न हो सकती है जैसे कि डायबिटीज, हाइपरटेंशन, थायराइड आदि।
आगे चलकर यही बीमारियां मौत का कारण भी बन सकती है। लेकिन आज आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं। हमारा आज का आसन मांसपेशियों को टोन करने में भी सहायता करता है।
ब्लड सरकुलेशन को सुधारने के साथ-साथ पीठ और कंधे को मजबूत करने में भी सहायता करता है। इसके अलावा तनाव और थकान को दूर करने में काफी ज्यादा फायदेमंद है।
1. मत्स्यासन
इस आसन के माध्यम से शरीर में लचीलापन आता है। इसके अलावा मांसपेशियों में ताकत लाने में सहायता करता है।
2. बालासन
इस आसन की मदद से बॉडी में लचक लाने के साथ-साथ तनाव दूर करने में सहायता करता है।
3. हलासन
इस आसन के माध्यम से पीठ के साथ-साथ रीड की हड्डी भी मजबूत होती है। मैट पर पीठ के बल लेट कर इस आसन को किया जाता है।
4. सर्वागासन
यह आसन बैली फैट को कम करने में सहायता करता है। इसको करने से बाल और स्किन दोनों तरोताजा बने रहते हैं। चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।
5. अधोमुख शवासन
चेहरे पर चमक के साथ-साथ शरीर में लचक भी बनी रहती है। मुहासे और झुर्रियों को ठीक करने में काफी ज्यादा सहायता करता है।
6. विपरीत दंडासन
इसकी मदद से रीड की हड्डी मजबूत होने के साथ-साथ कंधे गर्दन और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है। इसके अलावा एंजाइटी लेवल को शांति रखने में भी सहायता करता है। रोजाना इसको करने से पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है।