केरल का नाम आज की तारीख में हर कोई जानता है और केरल आज की तारीख में किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। यहां पर आपको समुद्र पहाड़ और प्रकृति सब कुछ देखने को मिलता है। यहां पर मोहित कर देने वाली सुंदरता हर साल पर्यटकों को अपनी तरफ ले आती है।
यहां पर आपको चाय के बागान, नौका विहार, हाउसबोट, और खूबसूरत वादियां देखने को मिलती है।
केरल को नारियल की भूमि भी कहा जाता है। केरल भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां पर सबसे ज्यादा त्योहार मनाए जाते हैं। केरल में काफी सारे पर्यटक स्थल है जहां पर आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।
1. मुन्नार
मुन्नार केरल के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है। यहां के चाय के बगान आपको किसी बादलों की तरह देखने में मिलते हैं। यहां पर आकर ऐसा लगता है कि जैसे कि आपने स्वर्ग पर अपने कदम रख दिए हो। यहां पर आपका चारों तरफ हरी-भरी पहाड़ियां देखने को मिलते हैं।
2. त्रिवेंद्रम
त्रिवेंद्रम केरल की राजधानी है और इस शहर में आपको घूमने के लिए काफी कुछ मिल सकता है। यहां पर आपको मंदिरों के साथ साथ काफी सारे बीच देखने को मिलते हैं। यहां पर खाने के लिए स्ट्रीट फूड बहुत ही अच्छा मिलता है। त्रिवेंद्रम में आपको इसरो(ISRO का
केंद्र भी देखने को मिलता है। अंतरिक्ष विज्ञापन में इस शहर का बहुत बड़ा योगदान है।
3. वायानड
वायानड का नाम हमें कई बार राजनीतिक चर्चा में भी सुनाई देता है। पश्चिम घाट के हरे भरे पहाड़ियों के बीच में बसा हुआ वायानड की सुंदरता देखने लायक है। पहाड़ों पर बैठकर नीचे का नजारा देखना मन में सुकून लाता है। यहां पर आप मेडिटेशन कर सकते हैं। यहाँ पर आकर ऐसा लगता है कि प्रकृति की गोद में कुछ समय और बिताना चाहिए।
4. त्रिसूर
इस नगर को केरल की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। यहां पर हर साल पुरव त्योहार का जश्न मनाया जाता है और यहां पर हर साल देश-विदेश से लोग त्यौहार को देखने आते हैं। ओणम फेस्टिवल भी यहां पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यहां पर आपको घूमने के लिए बाइबल टावर और राम बीच देखने को मिलता है।
5. कन्नूर
कन्नूर केरल का एक बहुत प्यारा शहर है। इसे कैनानौर नाम से भी जाना जाता है। इसकी खूबसूरती की वजह से कैनानौर को केरल का ताज भी कहा जाता है। यहां पर घूमने के लिए बहुत सारे स्थान है जैसे कि सैंट अन्गेल्स फोर्ट, पयमवलम बिच और राजेश्वर मंदिर। अगर आप केरल जाते हैं तो एक बार कन्नूर देखने जरूर जाइएगा।
6. ठेकड़ी
यह एक हरियाली से भरपूर वन क्षेत्र है। यहां की खूबसूरती इतनी ज्यादा सुंदर है कि एक बार आने के बाद आप यहीं पर रहना चाहेंगे। भारत के सबसे ज्यादा लोकप्रिय राष्ट्रीय उद्यानों में से एक हैं। यहां पर आपको हिरन नीलगिरी लंगूर और सांम्बर देखने को मिलते हैं। आप चाहे तो यहां पर बोटिंग और राफ्टिंग भी कर सकते हैं। अगर आपके पास काफी सारा समय है तो एक बार यहां पर ट्रैकिंग जरूर कीजिएगा।
7. बेकल
बेकल केरल के सबसे खूबसूरत स्थान में से एक है। बेकल को मुख्य रूप से पे बेकल किले के लिए जाना जाता है। दक्षिण की कई फिल्मों की शूटिंग यहां पर की गई है। हनीमून के लिए यह जगह सबसे ज्यादा बेहतरीन है। यहां पर समुद्री विमान सेवा शुरू करने का सोच विचार किया जा रहा है।