लखनऊ को नवाबों और कबाब के शहर के नाम से जाना जाता है। लखनऊ आज की तारीख में उत्तर प्रदेश की राजधानी है और गोमती नदी के किनारे स्थित है। लखनऊ एकमात्र ऐसा शहर में जोकि अपने खूबसूरत पर्यटक स्थल से हम सभी के चेहरे पर मुस्कान ला देता है।
पुराने लखनऊ के बारे में
पुराने लखनऊ की सड़कों पर आपको लखनऊ का असली स्वाद देखने को मिलता है। भीड़भाड़ वाले इलाके होने के बावजूद यहां पर आपको लाजवाब कबाब और बिरयानी का स्वाद चखने को मिलता है।
लाखनवी चिकेन बाजार में आपको आभूषण भंडार देखने को मिलता है।
अगर आप इन दिनों लखनऊ घूमने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो आपको हमारी जानकारी एक बार जरूर पड़नी चाहिए।
- इमामबाड़ा
इमामबाड़ा लखनऊ के सबसे ऐतिहासिक स्मारकों में से एक है। इमामबाड़ा का नाम लखनऊ के नवाब के नाम पर रखा गया है। मुस्लिमों के लिए यह एक बहुत ही विशेष स्थान है। हर साल मुहर्रम मनाने के लिए यहां पर लाखों में लोग आते हैं।
- हजरतगंज मार्केट
हजरतगंज मार्केट लखनऊ में घूमने फिरने के लिए और शॉपिंग करने के लिए सबसे बढ़िया स्थान है। हजरतगंज मार्केट में पहले के मुकाबले काफी बड़ा बदलाव आया है। हजरतगंज मार्केट लखनऊ के केंद्रीय शॉपिंग आर्केड के रूप में काम करता है।
- लखनऊ चिड़ियाघर
लखनऊ का चिड़ियाघर 71.6 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। लखनऊ के चिड़ियाघर में आपको वाइट टाइगर लॉयन वुल्फ गोल्डन तीतर और सिल्वर तीतर जैसे आकर्षित जीव जंतु यहां पर देखने को मिलते हैं। अगर आप उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आते हैं तो एक बार लखनऊ चिड़ियाघर जरूर देखने आये।
- अंबेडकर मेमोरियल पार्क
अंबेडकर मेमोरियल पार्क लखनऊ के ऐतिहासिक और है प्रमुख पर्यटक स्थल में से 1 है। भीमराव अंबेडकर काशीराम और अन्य कई महान लोगों की याद में अंबेडकर मेमोरियल पार्क बनवाया गया था।
अंबेडकर मेमोरियल पार्क कितने बजट में बनवाया गया था
लगभग 7 अरब रुपये के बजट में अंबेडकर मेमोरियल पार्क बनवाया गया था। अंबेडकर मेमोरियल पार्क आज की तारीख में सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक पर्यटक स्थल में से एक माना जाता है।
- कॉन्स्टेंटिया (ला मार्टिनियर स्कूल)
अपने अंग्रेजी इतिहास के लिए कॉन्स्टेंटिया (ला मार्टिनियर स्कूल) लखनऊ के सबसे अच्छे और पुराने पर्यटक स्थल में से एक है।
कॉन्स्टेंटिया (ला मार्टिनियर स्कूल) का निर्माण कब हुआ था
कॉन्स्टेंटिया (ला मार्टिनियर स्कूल) का निर्माण 1845 में हुआ था। यहां की खास बात यह है कि आपको यहां पर फ्रेंच मेजर-जनरल क्लाउड मार्टिन का मकबरा देखने को मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह यहां पर निवास करते थे।
- दिलकुशा कोठी
दिलकुशा कोठी पहले एक शिकार लॉज हुआ करता था जिसे बाद में ग्रीष्मकालीन महल के रूप में तब्दील कर दिया गया था। इस महल का निर्माण 1800 में मेजर गोर द्वारा बरोक शैली में किया गया था।
- फिरंगी महल
लखनऊ में फिरंगी महल देखने लायक जगह है। फिरंगी महल को शाही फरमान के तहत सरकारी खजाने में बदल दिया गया था। लेकिन बाद में इसको इस्लामिक स्कूल के रूप में विकसित किया गया था।