आगरा घूमने का प्लान अगर आप बना रहे हैं तो आप सही जगह पर आए हैं। आगरा का नाम सुनते ही सबसे पहले हमें सात अजूबों में से एक ताजमहल का नाम याद आता है। पुराने जमाने में आगरा को मोहब्बत की नगरी के नाम से जाना जाता था।
आगरा की कुल जनसंख्या कितनी है
आगरा की कुल जनसंख्या 44 लाख हैं और जनसंख्या के मामले में भारत के 23 वे सबसे बड़े जिले में से एक हैं। यमुनानगर के तट पर बसा हुआ आगरा एक ऐतिहासिक शहर है। यहां पर आपको काफी सारी ऐतिहासिक भव्य इमारतें देखने को मिलती है। अगर आप आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको एक बार हमारी जानकारी के बारे में जरूर जानना चाहिए।
- ताजमहल
आगरा का ताजमहल दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक हैं। सन 1553 ईस्वी में शाहजहां ने अपनी प्रिया बेगम मुमताज की याद में ताजमहल को बनवाया था।
ताजमहल के निर्माण में कितना समय लगा था
ताजमहल के निर्माण में लगभग 21 साल लग गए थे।
सफेद संगमरमर के पत्थर से बना हुआ ताजमहल यमुना नदी के किनारे स्थित है। ताजमहल की खूबसूरती को देखने के लिए देश के अलग-अलग कोने के साथ साथ विदेश से भी लोग ताजमहल देखने आते हैं। ताजमहल देखने का समय सुबह 6:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक है।
ताजमहल देखने का शुल्क कितना है
ताजमहल देखने का शुल्क मात्र ₹50 हैं लेकिन अगर आप करीब से देखना चाहते हैं आपको लगभग 250 रुपये खर्च करने होंगे।
- आगरा का किला
आगरा किला का निर्माण मुगल बादशाह अकबर द्वारा
सन् 1565 ईस्वी में बनवाया गया था। लाल बलुआ पत्थर से आगरा किला का निर्माण किया गया था और इसीलिए इसका नाम आगरा का लाल किला रख दिया गया है। यहां पर आकर आपको ऐसा लगता है कि जैसे आप मुगल काल में आ गए हैं।
- बुलंद दरवाजा
बुलंद दरवाजा आगरा से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ है। मुगल बादशाह अकबर ने 17 वी शताब्दी के आरंभ में गुजरात में हुई जीत की याद में बुलंद दरवाजा बनवाया गया था।
बुलंद दरवाजा कब खुला रहता है
बुलंद दरवाजा हफ्ते के सभी दिन सुबह 8:00 बजे से शाम के 7:00 बजे तक खुला रहता है। अगर आप भारतीय नागरिक है तो प्रवेश शुल्क मात्र ₹10 है और अगर आप विदेशी पर्यटक है तो प्रवेश शुल्क ₹750 है।
- मेहताब बाग
मेहताब बाग को चांदनी बाग के नाम से भी जाना जाता है। 25 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ यह बाग का निर्माण
सन् 1631 से 1635 ईस्वी के बीच में किया गया था।
मेहताब बाग ताजमहल के एकदम पास स्थित है जहां से आपको ताजमहल का एक खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।
मेहताब बाग घूमने का समय
मेहताब बाग सुबह 6:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक खुला रहता है। भारतीयों के लिए प्रवेश शुल्क ₹30 हैं और विदेशियों के लिए प्रवेश शुल्क ₹200 हैं। 15 साल से छोटे बच्चों का प्रवेश शुल्क एकदम फ्री होता है।
- अकबर का मकबरा
अकबर का मकबरा आगरा का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में से एक है। यहां पर अकबर को दफन किया गया था और अकबर का मकबरा आगरा से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अकबर के बेटे जहांगीर ने अपने पिता की आखिरी इच्छा को पूरी करने के लिए अकबर का मकबरा बनवाया था।
- मरियम का मकबरा
मरियम का मकबरा अकबर की राजपूत बेगम की समाधि है। इस बेगम को अकबर ने मरियम मकानी की उपाधि गीत। जहांगीर ने मरियम का मकबरा अपनी मां की याद में बनवाया था।
- सुर सरोवर पंछी अभ्यारण
सुर सरोवर पंछी अभ्यारण आगरा से तकरीबन 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर आपको पक्षियों की अलग प्रजाति देखने को मिलती है। यहां पर घूमने का समय सबसे बढ़िया नवंबर से मार्च महीने का रहता है।