लाखों सपनों का शहर गुड़गांव आज की तारीख में घूमने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस शहर का नाम महाभारत के गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर रखा गया था। आज की जानकारी में आप सभी को गुड़गांव की खूबसूरती के बारे में बताने वाले हैं।
गुड़गांव में ऐसा क्या है जो आपको आकर्षित करता है।
अगर आप जानना चाहते हैं तो हमारी जानकारी को अंत तक जरूर पड़े। अगर आपने गुड़गांव घूमने का प्लान बना लिया है तो इससे पहले गुड़गांव के बारे में कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य भी जानने की जरूरत है।
गुड़गांव के बारे में रोचक तथ्य
1. गुडगांव से अभी तक एक भी महिला विधानसभा में नहीं पहुंची है।
2. गुड़गांव में शीतला माता का मंदिर स्थित है। देश के सभी प्रदेशों से लोग यहां पर मन्नत मांगने आते हैं।
3. गुड़गांव पर गुरु द्रोणाचार्य ने पांडवों और कौरवों को
आध्यात्मिक निर्देश दिए थे।
आज हम आपको गुड़गांव में घूमने के लिए कुछ ऐसे आकर्षित स्थानों के बारे में बताने वाले हैं जहां पर आपको एक बार जरूर घूमना चाहिए।
1. हेरिटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम
यहां पर आपको ब्रिटिश काल से लेकर आधुनिक काल तक के परिवहन के सभी साधनों का विशाल प्रदर्शन देखने को मिलता है। मंगलवार से रविवार तक सुबह 10:00 बजे से शाम के 7:00 बजे तक हेरीटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम खुला रहता है।
2. दमदमा झील
दमदमा झील हरियाणा के सबसे प्राकृतिक जिलों में से एक है। दमदमा झील गुड़गांव जिले के सोहना में स्थित है। अक्सर दिल्लीवासी और अन्य लोग यहां पर पिकनिक मनाने आते हैं। दमदमा झील गुड़गांव से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
3. एंबिएंस मॉल
एंबिएंस मॉल गुड़गांव हरियाणा भारत में एक शॉपिंग मॉल के नाम से जाना जाता है। 2007 में एंबिएंस मांग को जनता के लिए खोला गया था।
शॉपिंग करने वालों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है
गुड़गांव का एंबिएंस मॉल शॉपिंग करने वालों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। आप अपना पूरा दिन यहां पर शॉपिंग करते हुए बिता सकते हैं। एंबिएंस मॉल में पार्किंग से लेकर रेस्टोरेंट में खाना खाने तक हर एक सुविधा मौजूद है।
4. लीजर वैली पार्क
गुड़गांव का लीजर वैली पार्क एक शहरी वैली पार्क है।
यहां पर आपको संगीत जल शो के साथ साथ सुंदर फव्वारा देखने को मिलता है।
लीजर वैली पार्क में कोई प्रवेश शुल्क नहीं है
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि लीजर वैली पार्क में कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। इसीलिए आप जब मन बनाना चाहे लीजर वैली पार्क की सुंदरता देखने जा सकते हैं।
5. किंगडम ऑफ ड्रीम्स
किंग्डम आफ ड्रीम्स गुड़गांव के सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थल में से एक है। यहां पर आपको दो इंटरनेशनल थिएटर अत्याधुनिक तकनीक के साथ देखने को मिलते हैं। पत्रिका 6 एकड़ भूमि में किंगडम ऑफ ड्रीम्स फैला हुआ है।
गुड़गांव के सबसे प्रचलित स्थानों में से एक हैं।
देश विदेश से हर साल लोग यहां पर घूमने आते हैं, और यहां पर हम सभी को भारत की संस्कृति का उदाहरण देखने को मिलता है।
6. सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान
सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान दिल्ली हवाई अड्डे से लगभग 34 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर आपको एक प्राचीन झील भी देखने को मिलती है जोकि 265 एकड़ जमीन पर फैली हुई है।
7. वाटर पार्क अप्पू
चिलचिलाती गर्मी में हर कोई हिल स्टेशन जाना पसंद करता है। लेकिन अगर आप हिल स्टेशन नहीं जा पा रहे हैं तो आप वॉटर पार्क अप्पू जा सकते हैं। पानी के बीच आप काफी सारी राइड कर सकते हैं। हुडा सिटी सेंटर मेट्रो के पास लगभग 10 एकड़ में फैला हुआ है।