आज के जमाने में दो पहिया वाहन हर किसी के घर में देखने को मिलता है। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि जून 2022 में दो पहिया वाहन की बिक्री में काफी ज्यादा वृद्धि देखने को मिली थी। इसके अलावा कुछ ऐसी कंपनियां भी थी जिनके दो पहिया वाहन बिल्कुल भी नहीं बिके।
आज हम आपको बताने वाले हैं कि जून 2022 में कौन-कौन से टू व्हीलर की सेल सबसे ज्यादा हुई थी। हीरो मोटर कॉर्प के 2022 जून में 4,63,210 यूनिट दो पहिया वाहन की बिक्री हुई थी। इसमें मोटरसाइकिल और स्कूटर दोनों शामिल थे। वहीं 2021 में मात्र 4,38,514 दो पहिया वाहन की बिक्री हुई थी।
इसका मतलब 2022 में हीरो कंपनी ने 6 प्रतिशत ज्यादा बिक्री की थी। बजाज ऑटो के लिए 2022 जून का महीना इतना अच्छा नहीं रहा था। 2022 जून में मात्र 1,25,083 टू व्हीलर की बिक्री हुई थी जबकि पिछले साल 1,55,640 टू व्हीलर वाहन की बिक्री हुई थी। साफ तौर पर देख सकते हैं कि पिछले साल ज्यादा सेल हुई थी।
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने जून 2022 में 3,55,560 यूनिट की सेल हुई थी जबकि पिछले साल 2,12,453 यूनिट की सेल हुई है। यानी की साफ तौर 11 फीसदी ज्यादा की सेल हुई थी। TVS मोटर कंपनी में भी इस साल भी 33 प्रतिशत ज्यादा की बढ़ौतरी देखने को मिली है। इस साल जून 2022 में 1,93,090 यूनिट की सेल देखने को मिली है।
इसी प्रकार रॉयल इनफील्ड में भी 40% ज्यादा की बढ़ोतरी 2022 में देखने को मिली है। 2022 में 50,000 से ज्यादा की यूनिट सेल हुए हैं। जबकि 2021 में 35800 की यूनिट सेल हुई थी। सुजुकी मोटरसाइकिल में भी साल 2022 में काफी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 2022 में सुजुकी मोटरसाइकिल में 50,000 से ज्यादा यूनिट की सेल हुई।
कुल मिलाकर देखा जाए तो साल 2022 दो पहिया वाहन सेल में काफी अच्छा रहा है। लेकिन अभी 2022 साल खत्म होने में काफी समय बाकी है। देखना यह है कि क्या आगे चलकर भी टू व्हीलर बिक्री में इतना ज्यादा ग्रोथ देखने को मिलता है कि नहीं। हम आपके लिए लगाकर अपडेट लेकर आते रहेंगे।