अगर आप एक लड़की है और अकेले घूमने का शौक रखती है तो यह जानकारी आपके लिए बनाई गई है। लड़कियों के लिए बताई जाने वाली जगह सबसे सस्ती है और सुरक्षित भी है। चलिए आपको उन जगह के बारे में बताने का समय आ चुका है।
1. दार्जिलिंग
लड़कियों के लिए भारत में दार्जिलिंग घूमने के लिए सबसे अच्छी सुरक्षित और सस्ती जगह है। दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल के सबसे लोकप्रिय और आकर्षित जगह में से एक हैं। यहां पर आप ट्रैकिंग कर सकते हैं और माल रोड पर स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं और शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए आपको मात्र ₹7000 देने होंगे।
2. कसोल
हिमाचल प्रदेश में पार्वती नदी के तट पर बसा हुआ यह छोटा सा गांव कसोल महिला यात्रियों के लिए एक परफेक्ट और सही स्थान है। यहां पर आपको खाने से लेकर रहने तक का इंतजाम सब कुछ आपके बजट के अंदर मिलता है। भारतीय और विदेशी बैकपैकर के बीच में एक यादगार डेस्टिनेशन है। यहां पर घूमने का खर्चा मात्र ₹8000 है।
3. कुर्ग
कुर्ग अपनी हरी-भरी पहाड़ियों कॉफी और मसालों के बागान। इसके अलावा मैत्रीपूर्ण स्थानीय लोगों से जुड़ा हुआ है। यहां पर आपको 1 मिनट के लिए भी अकेला महसूस नहीं होता है। ट्रैकिंग झरना और स्वादिष्ट खाने के लिए कुर्ग लड़कियों को घूमने के लिए सबसे सही स्थान माना जाता है। यहां पर आपको मात्र ₹14000 का खर्चा हो सकता है।
4. लद्दाख
लद्दाख लड़कियों के लिए घूमने के लिए सबसे अच्छा स्थान है। यहां पर आपको सुख शांति के साथ घूमने के लिए काफी सारे स्थान देखने को मिलते हैं जैसे कि शांति स्तूप, लेह पैलेस और नुब्रा घाटी। आप चाहे तो कारगिल पर भी रुक सकते हैं और कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों की याद में श्रद्धांजलि दे सकते हैं। यहाँ पर है घूमने के लिए आपका ₹15000 का खर्चा हो सकता है।
5. नैनीताल
गर्मी हो या फिर सर्दी का मौसम नैनीताल घूमने के लिए सबसे अच्छा स्थान माना जाता है। नैनीताल भारत के सबसे अच्छे हिल स्टेशन में से एक है। यहां का ठंडा मौसम और खूबसूरत झील देखने लायक होती है। साथ ही साथ आप यहां पर बड़े ही आसानी से पहुंच सकते हैं। यहाँ पर घूमने के लिए ₹5000 का खर्चा होता है।
6. कुफरी
यह हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित एक छोटा सा हिल स्टेशन है। यहां पर आपको खूबसूरत झील और बर्फ से ढके पहाड़ देखने को मिलते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से कुफरी एक अच्छा स्थान है। कुफरी अपने यहां पर आने वाले पर्यटक का अच्छे से स्वागत किया जाता है।
7. मुन्नार
मुन्नार भारत के घूमने वाले सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक माना जाता है। यहां पर आपको प्राकृतिक खूबसूरती, चाय के बाग, और खूबसूरत हरियाली देखने को मिलती है। यहां पर स्थानीय लोग अपने गर्म जोशी के लिए माने जाते हैं। आने वाले पर्यटक के मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
8. जयपुर
जयपुर महिलाओं के लिए अकेले ट्रैवल करने के लिए सबसे सुरक्षित जगह मानी जाती है। जयपुर में आपको देखने के लिए बहुत कुछ मिल सकता है जैसे कि हवा महल, जल महल, सिटी पैलेस, आमेर का किला, जंतर मंतर।
9. माजुली द्वीप
आसाम में स्थित माजुली द्वीप महिलाओं के घूमने के लिए सबसे अच्छा स्थान है। यहां पर आप बिना किसी डर के घूम सकते हैं। माजुली द्वीप दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। यहां पर आपको ताजा पानी देखने को मिलता है।
10. ऋषिकेश
ऋषिकेश को योग्य कैपिटल के नाम से भी जाना जाता है। रिवर राफ्टिंग और ट्रैकिंग का मजा लेने के लिए दुनिया भर से लोग यहां पर आते हैं। महिलाओं के लिए ऋषिकेश सुरक्षित जगह में से एक हैं।