मुंबई शहर को सपनों का शहर भी कहा जाता है। अगर आप इन दिनों मुंबई घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको मुंबई में घूमने के लिए 10 प्रमुख स्थानों के बारे में बताने वाले में। अगर आप जानना चाहते हैं तो हमारी जानकारी को आखरी तक पढ़ते रहिए।
- गेटवे ऑफ इंडिया
26 मीटर ऊंचा ऐतिहासिक इमारत मुंबई घूमने वालों के लिए सबसे बेहतरीन स्थान है। ताज होटल के सामने बना गेटवे ऑफ इंडिया वास्तुकला का एक अच्छा उदाहरण है। गेटवे ऑफ इंडिया के बारे में यह कहना चाहते हैं कि अगर आप मुंबई जाते हैं तो गेटवे ऑफ इंडिया एक बार जरूर देखिएगा।
- एलीफेंटा गुफाएं
एलीफेंटा गुफाएं में कुल 7 गुफाएं बनी हुई है और यह दो द्वीप पर स्थित है। एक द्वीप पर दो बौद्ध गुफाएं हैं और दूसरे द्वीप पर 5 हिंदू गुफाएं हैं।
- जुहू बीच मुंबई
अरब सागर के तट पर बसा हुआ जुहू बीच आज की तारीख में मुंबई का सबसे बढ़िया पिकनिक स्पॉट बन चुका है। यहां पर दिखाई देने वाला सन सेट सीन काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आता हैं। पिकनिक मनाने के साथ-साथ आप यहां पर सन सेट देखने आ सकते हैं।
- मरीन ड्राइव मुंबई
अगर आप भी मरीन ड्राइव मुंबई देखना चाहते हैं तो सूर्यास्त के समय यहां का नजारा किसी सपने से कम नहीं होता है। अगर आपका मुंबई जाने का प्लान है तो मरीन ड्राइव से सन सेट देखना बिल्कुल मत भूलिएगा।
- हाजी अली दरगाह मुंबई
हाजी अली दरगाह मुंबई के सबसे बेहतरीन पर्यटक स्थल में से एक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार मक्का की यात्रा पर निकलने के दौरान है हाजी अली का निधन हो गया था। लेकिन एक ऐसा चमत्कार हुआ था जिसके तहत समुद्र में बहता हुआ उनका ताबूत इसी जगह पर आ गया था। आज इस दरगाह पर हिंदू मुस्लिम और अन्य धर्म के लोग भी घूमने आते हैं।
- बांद्रा-वर्ली सी लिंक
बांद्रा और वर्ली को जोड़ने वाले 5 किलोमीटर लंबे ब्रिज पर रोज 45000 गाड़ियां दौड़ती है। मुंबई के ब्रिज की गिनती देश के सबसे बड़े केबल ब्रिज में होती है। सन सेट के दौरान बांद्रा-वर्ली सी लिंक का नजारा देखने लायक होता है।
- श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर
मुंबई में स्थित गणेश जी का मंदिर भारत के सबसे ज्यादा व्यस्त मंदिर में से एक है। यहां पर हर साल गणेश जी के दर्शन करने के लिए करोड़ों लोग देश के अलग-अलग क्षेत्र से आते हैं। इस मंदिर का नाम भारत के सबसे अमीर मंदिरों में शुमार है। यहां पर श्रद्धालु अपनी इच्छा पूरी होने पर बहुत सारा दान देते है। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान गणेश खाली हाथ नहीं जाने देते हैं।
- रेड कारपेट वैक्स म्यूजियम मुंबई
यह म्यूजियम भारत का सबसे पहला अंतरराष्ट्रीय वैक्स म्यूजियम है। यहां पर आने के बाद आप सभी को रेड कारपेट इवेंट का एहसास होता है। रेड कारपेट वैक्स म्यूजियम में आप सभी को बड़े बड़े संगीतकार एक्टर वैज्ञानिक खिलाड़ी और बहुत से प्रचलित लोगों की मूर्तियां देखने को मिल जाती है।
- एस्सेल वर्ल्ड एंड वॉटर किंगडम
मुंबई में बसा हुआ वॉटर किंग्डम मुंबई का सबसे बड़ा वाटर और थीम पार्क है। यहां पर बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर कोई जाकर इंजॉय कर सकता हैं। वीकेंड पर यहां पर पर्यटकों की भीड़ देखने लायक होती हैं।
- संजय गांधी जैविक उद्यान मुंबई
प्रकृति प्रेमियों के लिए यह सबसे अच्छा स्थान है। यहां पर आपको लोमड़ी हिरण और लंगूर के साथ-साथ कई शहरी अन्य जंगली जानवर देखने को मिल जाते हैं। इसके अलावा आप यहां पर आ कर टॉय ट्रेन और बोटिंग का मजा ले सकते हैं।