
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि राखी का पर्व आने वाला है। इस साल में राखी का त्यौहार 11 अगस्त को मनाया जाएगा। आप सभी लोग जानते होंगे कि आखिरकार रक्षाबंधन का त्योहार क्यों मनाया जाता है और कैसे मनाया जाता है। लेकिन आज हम आपको रक्षाबंधन त्यौहार के बारे में रोचक तथ्य बताने वाले हैं। कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं जिसके बारे में शायद ही आपने पहले कभी सुना होगा
रक्षाबंधन कब है? |रक्षाबंधन त्योहार के बारे में 10 मजेदार रोचक तथ्य।
- रक्षाबंधन को राखी के त्योहार के नाम से भी जाना जाता है।
- हिंदू कैलेंडर के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
- रक्षाबंधन सावन का आखिरी दिन होता है।
इस वजह से इस दिन को सावनी भी कहते हैं। - भारत के अलावा रक्षाबंधन का त्यौहार नेपाल और मॉरिशस में भी मनाया जाता है।
- राखी हमेशा दाहिने हाथ की कलाई में बांधी जाती है।
- रक्षाबंधन का अर्थ रक्षा का बंधन होता है।
- रक्षाबंधन को भारत में गुरु और शिष्य की परंपरा का प्रतीक माना जाता है।
- भारत में कुछ जगह ऐसी भी है जहां पर पेड़ की रक्षा करते हैं पेड़ पर राखी बांधी जाती है।
- रक्षाबंधन का त्यौहार महाराष्ट्र में नारियल पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है।
- इस दिन राजस्थान में दिनरामराखी और चूड़ाराखी या लूंबा बांधने का रिवाज होता है।
- रक्षाबंधन के दिन मराठी लोग नदी या फिर तट पर जाकर अपने जनेऊ बदलकर समुद्र की पूजा करते हैं
ज़रूर पढ़ें:
अपने भाई बहन को एडवांस में शेयर करें रक्षाबंधन ग्रीटिंग इमेजेस
रक्षाबंधन पर अपने भाई बहनों को शेयर करें प्यार भरा वीडियो स्टेटस
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि रक्षाबंधन का त्योहार बहुत जल्द आने वाला है। ऐसे में आज हम आपके लिए रक्षाबंधन त्योहार से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारी लेकर आए हैं जो कि एक दम नई है। यानी कि रक्षाबंधन के पीछे कौन से टॉप टेन रोचक तथ्य हैं आज इसके बारे में आपको बताया गया है। आप सभी को रक्षाबंधन त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं।